ECHS Sri Ganganagar Recruitment 2026: Apply Offline for Various Posts

Img Not Found

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत ऑफिसर इंचार्ज, मेडिकल ऑफिसर, डेंटल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, डेंटल हाइजीनिस्ट/असिस्टेंट, एंबुलेंस ड्राइवर और फीमेल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती के लिए आवेदन 17 अप्रैल से लेकर 6 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

ईसीएचएस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ पॉलीक्लिनिक में तैनात किया जाएगा। यह भर्ती भूतपूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत संविदा के आधार पर, 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर आयोजित की जा रही है। योग्य अभ्यर्थियों से ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 6 जून 2026 है।

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन भूतपूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना (ECHS)
पद का नाम विभिन्न पद
रिक्तियां 8 पद
नौकरी का प्रकार संविदा (11 महीने)
नौकरी का स्थान श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़
आवेदन का तरीका ऑफलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 17 अप्रैल से 6 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट echs.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 17 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2026
साक्षात्कार की तिथि जून 2026

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 आयु सीमा

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 में ऑफिसर इंचार्ज एवं डेंटल ऑफिसर पद के लिए आयु सीमा 63 वर्ष तक, मेडिकल ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 66 वर्ष तक, नर्सिंग असिस्टेंट, डेंटल हाइजीनिस्ट, फार्मासिस्ट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तक रखी गई है। फीमेल अटेंडेंट एवं ड्राइवर पद के लिए आयु सीमा 53 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 शैक्षिक योग्यता

पद का नाम रिक्तियां योग्यता
ऑफिसर इंचार्ज (ESM) 01 स्नातक + 5 वर्ष अनुभव
मेडिकल ऑफिसर 01 MBBS + 5 वर्ष अनुभव
डेंटल ऑफिसर 01 BDS + 3 वर्ष अनुभव
फार्मासिस्ट 01 D Pharma + पंजीकृत फार्मासिस्ट + 3 वर्ष अनुभव
नर्सिंग असिस्टेंट 01 GNM + 5 वर्ष अनुभव
डेंटल हाइजीनिस्ट/असिस्टेंट 01 डिप्लोमा + 5 वर्ष अनुभव
एंबुलेंस ड्राइवर 01 8वीं पास + 5 वर्ष अनुभव
फीमेल अटेंडेंट 01 साक्षर + 5 वर्ष अनुभव

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और उसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करें।
  • सभी दस्तावेजों को एक उपयुक्त आकार के लिफाफे में रखें और नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर निर्धारित प्रारूप में भेज दें।
  • अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

ईसीएचएस श्रीगंगानगर भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 17 अप्रैल 2026
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 6 जून 2026
आवेदन फॉर्म यहां क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट echs.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form