BSNL JTO Recruitment 2026: 100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

Img Not Found

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के 100 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए है, जो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पृष्ठभूमि है और वे सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। कुल 100 पद विभिन्न राज्यों में रिक्त हैं और देश के सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे तक है।

श्रेणीवार पदों का विवरण:

  • SC – 13 पद
  • ST – 10 पद
  • OBC (NCL) – 26 पद
  • EWS – 11 पद
  • UR/OBC(CL) – 40 पद
  • कुल पद – 100

BSNL JTO Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
पद का नाम जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (टेलीकॉम)
विज्ञापन संख्या BSNLCO-11/12(11)/1/2026-RECTT-CO
रिक्तियां 100 पद
वेतनमान ₹16,400 से ₹40,500 (E-1 IDA Pay Scale)
नौकरी का स्थान पूरे भारत में
आवेदन की विधि ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 4 जून से 3 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 04 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026
संपादन विंडो प्रारंभ 04 जुलाई 2026
संपादन विंडो अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026
सीबीटी परीक्षा तिथि अगस्त 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के कुल 100 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। यह पद देश के 21 अलग-अलग सर्किलों में रिक्त हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित तालिका में दिया गया है:

क्र.सं. सर्किल का नाम कुल रिक्तियां
1 अंडमान और निकोबार (A&N) 1
2 आंध्र प्रदेश (AP) 1
3 असम 2
4 कोलकाता TD 2
5 चेन्नई TD 5
6 छत्तीसगढ़ 1
7 गुजरात 3
8 हरियाणा 1
9 जम्मू और कश्मीर (J&K) 1
10 कर्नाटक 26
11 केरल 15
12 मध्य प्रदेश (MP) 10
13 महाराष्ट्र (MH) 16
14 उत्तर पूर्व-II (NE-II) 3
15 ओडिशा 6
16 राजस्थान 1
17 सिक्किम 1
18 तमिलनाडु 1
19 तेलंगाना 2
20 उत्तराखंड 1
21 उत्तर प्रदेश पश्चिम (UPW) 1
कुल (Total) 100

BSNL JTO Recruitment 2026 Application Fee

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2000 है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹2000
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी ₹1000
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

BSNL JTO Recruitment 2026 Age Limit

जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयु की गणना 3 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

  • न्यूनतम आयु = 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु = 30 वर्ष
  • आयु सीमा की गणना: 3 जुलाई 2026 के आधार पर।

Age Relaxation

श्रेणी (Category) अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (UR) / EWS 30 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer) 33 वर्ष (30 + 3)
SC / ST 35 वर्ष (30 + 5)
PwBD (अनारक्षित / EWS) 40 वर्ष (30 + 10)
PwBD (OBC – NCL) 43 वर्ष (30 + 13)
PwBD (SC / ST) 45 वर्ष (30 + 15)
BSNL कर्मचारी (अनारक्षित / EWS) 35 वर्ष (30 + 5)
BSNL कर्मचारी (OBC – NCL) 38 वर्ष (30 + 8)
BSNL कर्मचारी (SC / ST) 40 वर्ष (30 + 10)
BSNL कर्मचारी – PwBD (OBC – NCL) 48 वर्ष (30 + 18)
BSNL कर्मचारी – PwBD (SC / ST) 50 वर्ष (30 + 20)

BSNL JTO Recruitment 2026 Educational Qualification

आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित विषयों में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी (B.E./ B.Tech.) या समकक्ष डिग्री अंतिम तिथि तक होनी चाहिए:

  • टेलीकम्युनिकेशन (Telecommunications)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)
  • रेडियो (Radio)
  • कंप्यूटर (Computer)
  • इलेक्ट्रिकल (Electrical)
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
  • इंस्ट्रूमेंटेशन (Instrumentation)।

BSNL JTO Recruitment 2026 Selection Process

जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद के लिए चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

BSNL JTO Recruitment 2026 Exam Pattern

सेक्शन विषय प्रश्न अंक
Section-I Engineering Stream-I 50 200
Section-II Engineering Stream-II 50 200
Section-III General Ability Test 20 80
कुल 120 480
  • परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।
  • पेपर में 120 प्रश्न होंगे और कुल अंक 480 होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग 1 अंक की होगी।
  • प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 40% अंक और तीनों सेक्शन में कुल मिलाकर 50% अंक लाना अनिवार्य है। आरक्षित वर्गों को 5% की छूट दी गई है।

Exam Center and Admit Card

सीबीटी परीक्षा भारत के 27 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्थान में परीक्षा जयपुर जिले में होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। एडमिट कार्ड बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट से यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा के एक सप्ताह बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिस पर प्रति प्रश्न ₹400 का भुगतान करके आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

Salary (वेतनमान)

चयनित उम्मीदवारों को कार्यभार ग्रहण करने के समय 6 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड भरना होगा, जिसमें न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा और प्रशिक्षण पूरा करना होगा। जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को E-1 IDA पे स्केल के तहत ₹16,400 से ₹40,500 प्रतिमाह वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

How to Apply BSNL JTO Recruitment 2026

  • सबसे पहले, भारतीय संचार निगम की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
  • 'करियर' (Careers) सेक्शन में BSNL JTO Recruitment 2026 नोटिफिकेशन देखें।
  • 'अप्लाई नाउ' (Apply Now) लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

BSNL JTO Recruitment 2026 Important Links

BSNL JTO Recruitment 2026 फॉर्म प्रारंभ 4 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in

BSNL JTO Recruitment 2026 कितने पदों पर आयोजित हो रही है?

बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती का आयोजन 100 पदों के लिए किया जा रहा है।

BSNL JTO Recruitment 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे तक रखी गई है।

BSNL JTO Recruitment 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती में चयन सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट सीबीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form