Rajasthan Govt College Admission 2026: Apply Now for UG First Semester!

Img Not Found

राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो छात्र इस वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे बीए, बीएससी, और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अवधि 1 मई से 26 मई 2026 तक है।

आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 26 मई 2026 है। इसके बाद, 30 मई 2026 को अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को 30 मई से 6 जून 2026 तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन और ईमित्र पर शुल्क जमा कराना होगा। प्रवेशित विद्यार्थियों की पहली सूची 8 जून को जारी होगी, जबकि वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन 9 जून 2026 को किया जाएगा।

राजस्थान सरकारी कॉलेज प्रवेश 2026 अवलोकन

प्रवेश का नाम राजस्थान कॉलेज यूजी प्रवेश 2026
विभाग कॉलेज शिक्षा राजस्थान
पाठ्यक्रम स्नातक (प्रथम सेमेस्टर)
सत्र 2026-27
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
राज्य राजस्थान
आवेदन की तिथियाँ 1 मई से 26 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in

राजस्थान सरकारी कॉलेज प्रवेश 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ

क्र. सं. विवरण वार व तिथि
1 प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रारम्भ होने की तिथि 1 मई 2026
2 आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 26 मई 2026
3 महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अन्तिम तिथि 29 मई 2026
4 (अ) अन्तिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 30 मई 2026
(ब) अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 6 जून 2026
5 प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 8 जून 2026
6 प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन 9 जून 2026

राजस्थान सरकारी कॉलेज प्रवेश 2026 शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

  • कला, वाणिज्य एवं विजुअल आर्ट्स संकाय के लिए न्यूनतम 45% अंक।
  • विज्ञान एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स संकाय के लिए न्यूनतम 48% अंक।
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए सभी संकायों में न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य हैं।

राजस्थान सरकारी कॉलेज प्रवेश 2026 चयन प्रक्रिया

चयन 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो अगली मेरिट सूची जारी की जाएगी। NCC, NSS, स्काउट गाइड्स के अभ्यर्थियों को बोनस अंक मिलेंगे। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आरक्षण, महिलाओं को 30% आरक्षण और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक संकाय में 5% सीटें आरक्षित होंगी।

कला और वाणिज्य संकाय की प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 80 विद्यार्थी और विज्ञान वर्ग की प्रत्येक कक्षा या वर्ग में अधिकतम 70 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन: राजस्थान सरकारी कॉलेज प्रवेश 2026

  • आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'एडमिशन' ऑप्शन में 'डिपार्टमेंट ऑफ कॉलेज एजुकेशन' पर क्लिक करें।
  • 'राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज यूजी प्रथम सेमेस्टर ऐडमिशन नोटिफिकेशन 2026-27' को ध्यान से पढ़ें।
  • 'अप्लाई ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें, फिर 'सिटीजन एप्स G2C' पर क्लिक करें।
  • 'DCEAPP' आइकॉन पर क्लिक करें।
  • जिस महाविद्यालय में आवेदन करना है, उसका चयन करें (जिले के नाम की सहायता से)।
  • महाविद्यालय चयन करने के बाद, शैक्षणिक योग्यता और अन्य मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

राजस्थान सरकारी कॉलेज प्रवेश 2026 महत्वपूर्ण लिंक

यूजी प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ 1 मई 2026
राजस्थान सरकारी कॉलेज प्रवेश 2026 अंतिम तिथि 26 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें यहां क्लिक करें
यूजी प्रथम सेमेस्टर आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करें
यूजी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश तिथियाँ यहां क्लिक करें
महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर यहां क्लिक करें
कॉलेजों की सूची विषयों सहित यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form