No title

Img Not Found

असम राइफल्स में अनुकंपा के आधार पर 117 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती उन आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए है जिनके सदस्य सेवा के दौरान शहीद हुए, मृत्यु या लापता हुए या चिकित्सा के आधार पर सेवामुक्त किए गए। असम राइफल्स अनुकंपा भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है, जबकि भर्ती रैली जुलाई या अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन पत्र भरना होगा।

असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन असम राइफल्स
पद का नाम अनुकंपा के आधार पर विभिन्न पद
रिक्तियां 117 पद
कार्य स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026
आवेदन की विधि ऑफलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 11 अप्रैल से 11 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 11 अप्रैल 2026
आवेदन अंतिम तिथि 11 मई 2026
भर्ती रैली जुलाई/ अगस्त 2026

पदों का विवरण

पद का नाम रिक्तियों की संख्या
राइफलमैन/राइफलवुमेन जनरल ड्यूटी (GD) (पुरुष और महिला दोनों) 95
वारंट ऑफिसर साइफर (केवल पुरुष) 06
हवलदार क्लर्क (पुरुष और महिला दोनों) 03
राइफलमैन इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल (EFS) (केवल पुरुष) 02
राइफलमैन लाइनमैन (Lmn) फील्ड (केवल पुरुष) 01
राइफलमैन आर्मरर (केवल पुरुष) 02
राइफलमैन रिकवरी व्हीकल मैकेनिक (केवल पुरुष) 01
राइफलमैन इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल (EMV) (केवल पुरुष) 01
राइफलमैन मेटलस्मिथ (केवल पुरुष) 01
राइफलमैन मेसन (केवल पुरुष) 02
राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (EME) (केवल पुरुष) 01
राइफलमैन व्हीकल मैकेनिक (VM) (केवल पुरुष) 01
राइफलमैन इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक (केवल पुरुष) 01
कुल रिक्तियां 117

असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

असम राइफल्स में अनुकंपा आधार पर भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026 आयु सीमा

असम राइफल्स अनुकंपा भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026 शैक्षिक योग्यता

असम राइफल्स अनुकंपा भर्ती 2026 में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए आईटीआई भी रखी गई है।

असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

असम राइफल्स अनुकंपा भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

असम राइफल्स अनुकंपा भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है। इसके बाद आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरनी है और सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगानी है। फिर नोटिफिकेशन में दिए अनुसार उचित आकार के लिफाफे में डालकर, नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना है। अभ्यर्थी का आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

असम राइफल्स अनुकंपा ग्राउंड भर्ती 2026 फॉर्म शुरू 11 अप्रैल 2026
ऑफलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 11 मई 2026
आवेदन पत्र यहां क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form