India Post Skilled Artisan Recruitment 2026: 11 Vacancies – 8th Pass & ITI Holders Apply!

Img Not Found

इंडिया पोस्ट कुशल कारीगर भर्ती 2026

इंडिया पोस्ट ने स्किल्ड आर्टिसन के कुल 11 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 8वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास संबंधित ट्रेड में अनुभव या आईटीआई प्रमाणपत्र हो। आवेदन ऑफलाइन मोड में 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक किए जाएंगे।

भर्ती का अवलोकन (Overview)

भर्ती संगठन इंडिया पोस्ट
पद का नाम स्किल्ड आर्टिसन (कुशल कारीगर)
विज्ञापन संख्या DMS-8/Tech. Rectt/2024 & 2025/224
कुल पद 11
वेतनमान ₹19900 (लेवल-2)
आवेदन मोड ऑफलाइन
आवेदन की तिथियां 20 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि 20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
परीक्षा तिथि जल्द सूचित की जाएगी

पदों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नाम पदों की संख्या
एम.वी. मैकेनिक 6
एम.वी. इलेक्ट्रिशियन 1
टर्नर 1
वेल्डर 1
टायरमैन 1
ब्लैकस्मिथ 1
कुल पद 11

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान भारतीय पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से ऑफलाइन मोड में करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹500
एससी / एसटी / महिला निशुल्क
भुगतान का तरीका ऑफलाइन

आयु सीमा

सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है:

  • ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष।
  • एससी-एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष।
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए 40 वर्ष।
  • सरकारी कर्मचारी (एससी-एसटी) के लिए 45 वर्ष।
  • भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और उसके पास संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए या मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। एम.वी. मैकेनिक पद के लिए हल्के एवं भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का मूल्यांकन।
  2. ट्रेड टेस्ट।
  3. दस्तावेज सत्यापन।
  4. मेडिकल परीक्षण।

आवेदन कैसे करें

इंडिया पोस्ट कुशल कारीगर भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा:

  1. सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
  2. रिक्रूटमेंट सेक्शन में "इंडिया पोस्ट स्किल्ड आर्टिसन भर्ती 2026" का नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. आवेदन फॉर्म को प्रिंट करें और सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट ब्लॉक अक्षरों में भरें।
  4. अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियां फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  5. यदि एक से अधिक ट्रेड के लिए आवेदन करना है, तो प्रत्येक के लिए अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  6. भरें हुए आवेदन फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से अंतिम तिथि (31 मार्च 2026) तक या उससे पहले भेज दें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

आवेदन फॉर्म शुरू होने की तिथि 20 फरवरी 2026
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form