No title

Img Not Found

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर ने वर्ष 2026 के लिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के संबंध में एक विस्तृत अधिसूचना जारी की है। यह कोर्स राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बोनस अंक प्राप्त करने का एक अवसर प्रदान कर सकता है। इन डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन 28 अप्रैल से 25 जून 2026 तक किए जा सकते हैं, जबकि कोर्स की फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

इस वर्ष के अंत तक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9000 पदों पर नई भर्ती की उम्मीद है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में केवल लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि विशेष योग्यता के अंक भी अंतिम मेरिट सूची में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विशेष रूप से साइबर सुरक्षा, क्रिमिनोलॉजी, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा प्रबंधन जैसे कोर्स युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। यदि आप समय पर ये कोर्स पूरा कर लेते हैं, तो आपको राजस्थान पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक प्राप्त हो सकते हैं।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Overview

एडमिशन का नाम एसपीयूपी डिप्लोमा एडमिशन 2026
विश्वविद्यालय सरदार पटेल विश्वविद्यालय पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय
कोर्स डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
एडमिशन सत्र 2026
स्थान जोधपुर
आवेदन की तिथि 28 अप्रैल से 25 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट cetspup.in

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Importants Dates

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 28 अप्रैल 2026
आवेदन अंतिम तिथि 25 जून 2026
कोर्स शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Application Fee

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा इन सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एमबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है।

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / एमबीसी ₹200
एससी / एसटी / पीएच ₹100

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Fees

कोर्स का नाम मोड अवधि कोर्स शुल्क
डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी नियमित 1 वर्ष रु. 10,000/-
डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी प्राइवेट 1 वर्ष रु. 8,500/-
डिप्लोमा इन पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन नियमित 1 वर्ष रु. 10,000/-
डिप्लोमा इन पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन प्राइवेट 1 वर्ष रु. 8,500/-
डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी नियमित 1 वर्ष रु. 25,000/-
डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट 1 वर्ष रु. 15,000/-
सर्टिफिकेट कोर्स इन साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट 6 महीने रु. 10,000/-

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Educational Qualification

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा इन डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स को 12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं। इन कोर्स को अभ्यर्थी प्राइवेट और रेगुलर दोनों माध्यमों से कर सकते हैं।

क्रमांक कोर्स का नाम मोड अवधि सीटें पात्रता मानदंड
1. डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी नियमित 1 वर्ष 40 किसी भी संकाय में 12वीं पास
1. डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी प्राइवेट 1 वर्ष अधिकतम किसी भी संकाय में 12वीं पास
2. डिप्लोमा इन पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन नियमित 1 वर्ष 40 किसी भी संकाय में 12वीं पास
2. डिप्लोमा इन पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन प्राइवेट 1 वर्ष अधिकतम किसी भी संकाय में 12वीं पास
3. डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी नियमित 1 वर्ष 10 कंप्यूटर फंडामेंटल्स की बुनियादी समझ और कंप्यूटर नेटवर्क और ऑपरेटिंग सिस्टम के मूलभूत ज्ञान के साथ किसी भी संकाय में 12वीं पास।
3. डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट 1 वर्ष अधिकतम कंप्यूटर फंडामेंटल्स की बुनियादी समझ और कंप्यूटर नेटवर्क और ऑपरेटिंग सिस्टम के मूलभूत ज्ञान के साथ किसी भी संकाय में 12वीं पास।
4. सर्टिफिकेट कोर्स इन साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट 6 महीने अधिकतम कंप्यूटर फंडामेंटल्स की बुनियादी समझ और कंप्यूटर नेटवर्क और ऑपरेटिंग सिस्टम के मूलभूत ज्ञान के साथ किसी भी संकाय में 12वीं पास।

राजस्थान पुलिस भर्ती में मिलेंगे बोनस अंक

सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस भर्ती में अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। अभ्यर्थियों को विशेष योग्यता के तहत 6 अंक से लेकर 10 अंक तक बोनस अंक मिल सकते हैं, जिससे अभ्यर्थियों को मेरिट में काफी सहायता मिलती है। विश्वविद्यालय से संबंधित कोर्स करने पर अतिरिक्त अंक इस प्रकार हैं:

क्रमांक डिप्लोमा / उपाधि प्राप्त अंक
1 एम.ए. / एम.एस.सी. क्रिमिनोलॉजी, साइबर सुरक्षा एवं इससे संबंधित विषय 10
2 सिक्योरिटी मैनेजमेंट व सोशल साइंस (पुलिस प्रशासन या कानून के रूप में कम से कम एक विषय) में बीए / एलएलबी की उपाधि 8
3 उपरोक्त विषयों में डिप्लोमा प्राप्त 6

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Exam Pattern

इसमें प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश उनके आवेदन और पात्रता के आधार पर होगा। यानी 12वीं पास अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर देना चाहिए। यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो आपकी लॉगिन आईडी पर शॉर्टलिस्टेड स्टेटस दिखाई देने लगेगा और आपको ईमेल प्राप्त होगा। इसके बाद आपको कोर्स की फीस जमा करनी होगी और आपका प्रवेश कन्फर्म हो जाएगा। नियमित विद्यार्थियों की कक्षाएं विश्वविद्यालय में संचालित होंगी और प्राइवेट विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा संबंधी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

How to Apply Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course

  • सबसे पहले सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट cetspup.in पर जाएं।
  • इसके बाद, पाठ्यक्रम से संबंधित जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देखें।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध 'न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी को अपने नाम, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपकी ईमेल आईडी पर लॉगिन डिटेल्स आ जाएंगी।
  • अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय वही ईमेल प्रविष्ट करें जिसका वह स्वयं उपयोग करता है, क्योंकि इसी ईमेल पर आपको सिलेबस और पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी।
  • इसके बाद लॉग इन करें और 'न्यू एप्लीकेशन' पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी को व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अभ्यर्थी को फोटो, हस्ताक्षर और मूल दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करनी है।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन पत्र और पात्रता की जांच के बाद अभ्यर्थी को कोर्स फीस जमा करवानी होगी, जिसकी सूचना आपको ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी। यदि ईमेल इनबॉक्स में नहीं दिखे, तो आप ईमेल को स्पैम में भी चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Important Links

Start Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course form 28 April 2026
Last Date Online Application form 25 June 2026
Apply Online Apply Now
Official Notification Download here
Official Website cetspup.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form