FRI Dehradun Recruitment 2026: 91 पदों पर 10वीं/12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर

Img Not Found

वन अनुसंधान संस्थान (FRI) देहरादून द्वारा विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए 91 रिक्तियों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in पर 4 मई 2026 से 3 जून 2026 तक चलेगी। भर्ती के पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन जून 2026 में किया जाएगा।

FRI Dehradun Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून
पद का नाम विभिन्न ग्रुप सी पद
विज्ञापन संख्या 1/FRI/GC/2026
रिक्तियां 91 पद
नौकरी का स्थान देहरादून, उत्तराखंड
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 4 मई से 3 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 4 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 जून 2026
परीक्षा तिथि अधिसूचना जारी की जाएगी

Vacancy Details (पदों का विवरण)

पद का नाम रिक्तियों की संख्या
लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट 02
टेक्निकल असिस्टेंट (फील्ड/लैब रिसर्च) 04
स्टेनोग्राफर ग्रेड II 02
टेक्नीशियन (फील्ड/लैब रिसर्च) 11
स्टोर कीपर 03
टेक्नीशियन (रखरखाव) 09
लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) 08
फॉरेस्ट गार्ड 07
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 45
कुल 91 पद

FRI Dehradun Recruitment 2026 Application Fee

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1500 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹1500
एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला ₹700
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

FRI Dehradun Recruitment 2026 Age Limit

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती 2026 में आवेदक की आयु पदों के अनुसार 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 3 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

पद का नाम आयु सीमा
पुस्तकालय सूचना सहायक 18 – 27 वर्ष
तकनीकी सहायक (अनुसंधान) 21 – 30 वर्ष
आशुलिपिक (Stenographer) 18 – 27 वर्ष
टेक्नीशियन (अनुसंधान) 18 – 30 वर्ष
टेक्नीशियन (रखरखाव) 18 – 30 वर्ष
अवर श्रेणी लिपिक (LDC) 18 – 27 वर्ष
वन रक्षक (Forest Guard) 18 – 27 वर्ष
बहुकार्य कर्मचारी (MTS) 18 – 27 वर्ष
भंडारपाल (Storekeeper) 18 – 27 वर्ष

FRI Dehradun Recruitment 2026 Educational Qualification

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती 2026 में मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए। टेक्नीशियन रखरखाव पद के लिए दसवीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। स्टोर कीपर, वनरक्षक, एलडीसी, स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन अनुसंधान पद के लिए 12वीं पास होना चाहिए। तकनीकी सहायक एवं पुस्तकालय सूचना सहायक के लिए स्नातक एवं संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।

पद का नाम शैक्षिक योग्यता
लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट स्नातक डिग्री / लाइब्रेरी साइंस से संबंधित योग्यता
टेक्निकल असिस्टेंट (फील्ड/लैब रिसर्च) संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री
स्टेनोग्राफर ग्रेड II 12वीं पास + स्टेनोग्राफी ज्ञान
टेक्नीशियन (फील्ड/लैब रिसर्च) 12वीं पास / संबंधित ट्रेड में आईटीआई
स्टोर कीपर 12वीं पास / संबंधित अनुभव
टेक्नीशियन (रखरखाव) संबंधित ट्रेड में आईटीआई / ट्रेड सर्टिफिकेट
लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) 12वीं पास + टाइपिंग ज्ञान
फॉरेस्ट गार्ड 12वीं पास
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 10वीं पास

FRI Dehradun Recruitment 2026 Selection Process

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, ट्रेड या कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply FRI Dehradun Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को वन अनुसंधान संस्थान देहरादून की आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
  • फिर 'Apply Online' पर क्लिक करना है और नाम, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण, और पद का चयन सही-सही भरना है।
  • अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी के अनुसार नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, स्पष्ट हस्ताक्षर, और सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना है और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लेना है।

FRI Dehradun Recruitment 2026 Important Links

FRI Dehradun Recruitment 2026 फॉर्म प्रारंभ 4 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 3 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form