SSB GD Sports Quota Recruitment 2026: Apply Online for 404 Vacancies

Img Not Found

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्पोर्ट्स कोटा जीडी भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। SSB के तहत विभिन्न खेलों के लिए कुल 404 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। SSB स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन 9 मई 2026 से शुरू होकर 7 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन सशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नाम कांस्टेबल (जीडी)
विज्ञापन संख्या 541/RC/SSB/CT(GD)SQ-2025/2026
रिक्तियां 404 पद
वेतन/वेतनमान रु. 21700- 69100/- (लेवल-3)
नौकरी का स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी SSB GD Sports Quota Recruitment 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 9 मई से 7 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 9 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

सशस्त्र सीमा बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹100
एससी / एसटी / महिला छूट प्राप्त
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

सशस्त्र सीमा बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualification

सशस्त्र सीमा बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

सबसे पहले अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए खेल प्रमाण पत्रों और शैक्षणिक योग्यता दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी को संबंधित खेल के फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके व्यवहारिक कौशल का मूल्यांकन होगा। अंत में शारीरिक मानक परीक्षण और मेडिकल होगा।

How to Apply SSB GD Sports Quota Recruitment 2026

  • सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाकर एसएसबी जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर व ईमेल की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता, खेल योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन पत्र फाइनल सबमिट करें।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 फॉर्म प्रारंभ 9 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form