Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026: Over 4900 Vacancies for Dairy Officers and Coordinators

Img Not Found

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने 'स्वस्थ्य पशु सुरक्षित पशुपालक' योजना के तहत 'डेयरी विस्तार अधिकारी', 'डेयरी विकास अधिकारी', और 'डेयरी समन्वयक' के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह एक निजी क्षेत्र की पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जो पशुपालन, डेयरी विकास और ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 28 मई 2026 तक चलेंगे।

कुल 4960 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार और प्रशिक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी विकास को बढ़ावा देना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 को शाम 5:00 बजे तक है।

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड
पद का नाम डेयरी विस्तार और डेयरी विकास अधिकारी, डेयरी समन्वयक
विज्ञापन संख्या 02/BPNL/2026-27
रिक्तियां 4960 पद
वेतन/वेतनमान पदों के अनुसार
नौकरी का स्थान भारत
श्रेणी BPNL भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 8 अप्रैल से 28 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 8 अप्रैल 2026
आवेदन अंतिम तिथि 28 मई 2026
परीक्षा तिथि अंतिम तिथि के लगभग एक महीने बाद

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Application Fee

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती में डेयरी विस्तार अधिकारी पद के लिए आवेदन शुल्क ₹944, डेयरी विकास अधिकारी के लिए ₹826 और डेयरी समन्वयक के लिए ₹708 रखा गया है। सभी वर्गों के लिए शुल्क समान है।

क्रम संख्या पदनाम पद संख्या मासिक वेतन आयु सीमा आवेदन शुल्क*
1 डेयरी विस्तार अधिकारी 160 ₹45,650/- 25 से 45 वर्ष ₹944/-
2 डेयरी विकास अधिकारी 800 ₹38,550/- 21 से 40 वर्ष ₹826/-
3 डेयरी समन्वयक 4000 ₹27,000/- 18 से 40 वर्ष ₹708/-

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Age Limit

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती में डेयरी समन्वयक पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, डेयरी विकास अधिकारी पद के लिए 21 से 40 वर्ष और डेयरी विस्तार अधिकारी पद के लिए 25 से 45 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Educational Qualification

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती में डेयरी समन्वयक पद के लिए 10वीं पास, डेयरी विकास अधिकारी के लिए 12वीं पास और डेयरी विस्तार अधिकारी पद के लिए स्नातक की योग्यता आवश्यक है। विपणन/मार्केटिंग क्षेत्र या फील्ड कार्य में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्र. सं. पदनाम शैक्षणिक योग्यता
1 डेयरी विस्तार अधिकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण।
2 डेयरी विकास अधिकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्था से 12वीं उत्तीर्ण।
3 डेयरी समन्वयक मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्था से 10वीं उत्तीर्ण।

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Selection Process

  • भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड द्वारा परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि की जानकारी विज्ञापन की अंतिम तिथि के लगभग एक महीने बाद अभ्यर्थी की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
  • यह परीक्षा किसी भी कंप्यूटर सेंटर, साइबर कैफे, लैपटॉप या इंटरनेट सुविधा वाले स्थान से दी जा सकती है। निगम द्वारा कोई निश्चित परीक्षा केंद्र या प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
  • ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवश्यक लिंक और निर्देश अभ्यर्थी की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे, जिसमें विस्तृत जानकारी और सिलेबस भी शामिल होगा।
  • सबसे पहले आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा 60 अंकों की और साक्षात्कार 40 अंकों का होगा। दोनों में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा की अवधि 30 मिनट होगी।
  • परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

How to Apply Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026

  • सबसे पहले भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसका चयन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Important Links

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 फॉर्म शुरू 8 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक नोटिफिकेशन Download here
आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form