SSB Constable Recruitment 2026: 827 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 मार्च से करें आवेदन

Img Not Found

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: विस्तृत जानकारी

सीमा सशस्त्र बल (SSB) ने ग्रुप सी के तहत कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के 827 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती देश भर के महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जो SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का अवलोकन

संगठन सशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नाम कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर
विज्ञापन संख्या 524/RC/SSB/Combined Advt/CT to SI (Non-GD)/2025
रिक्तियों की संख्या 827 पद
वेतनमान लेवल-3, ₹21,700 से ₹69,100
स्थान संपूर्ण भारत
आवेदन की विधि ऑनलाइन
आवेदन की तिथि 21 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ तिथि 21 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि (बाद में सूचित किया जाएगा)

पदों का विवरण

  • कांस्टेबल (ड्राइवर) – केवल पुरुष: 553 पद
  • कांस्टेबल (धोबी): 74 पद
  • कांस्टेबल (नाई): 43 पद
  • कांस्टेबल (दर्जी): 41 पद
  • कांस्टेबल (माली/गार्डनर): 41 पद
  • कांस्टेबल (वेटरनरी): 34 पद
  • कांस्टेबल (मोची/कोबलर): 25 पद
  • कांस्टेबल (बढ़ई/कार्पेंटर): 7 पद
  • कांस्टेबल (वाटर कैरियर): 5 पद
  • कांस्टेबल (वेटर): 3 पद
  • कांस्टेबल (नर्सिंग अर्दली): 1 पद
  • कुल पद: 827

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) किया जा सकता है।

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹100
एससी / एसटी / महिला / भूतपूर्व सैनिक निःशुल्क
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

आयु सीमा

कांस्टेबल पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच है, जिसकी गणना 20 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पदों के नाम आयु सीमा
कांस्टेबल (वेटरनरी, नर्सिंग अर्दली) 18 से 27 वर्ष
कांस्टेबल (ड्राइवर) – केवल पुरुष 18 से 27 वर्ष
कांस्टेबल (बढ़ई/कार्पेंटर) 18 से 25 वर्ष
कांस्टेबल (माली, धोबी, नाई, दर्जी, वाटर कैरियर, वेटर) 18 से 23 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल (ड्राइवर) 10वीं पास और भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Vehicle Driving License) अनिवार्य।
कांस्टेबल (वेटरनरी) 10वीं पास (विज्ञान के साथ) और मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा अस्पताल में एक वर्ष का अनुभव।
कांस्टेबल (नर्सिंग अर्दली) 10वीं पास, प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) प्रमाणपत्र और 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में एक वर्ष का अनुभव।
कांस्टेबल (बढ़ई, माली, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वाटर कैरियर, वेटर) 10वीं पास के साथ:
  • संबंधित ट्रेड में दो साल का कार्य अनुभव; या
  • ITI से एक वर्ष का प्रमाणपत्र और एक वर्ष का अनुभव; या
  • संबंधित ट्रेड में दो साल का ITI डिप्लोमा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET) होगी। पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी 24 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी 18 मिनट में दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST) होगा।

इसके उपरांत, दो घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Examination - CBE) आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य अंग्रेजी/हिंदी से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसी के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनेगी। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक (एससी/एसटी के लिए 45%) लाना अनिवार्य है।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट (50 अंकों का, क्वालीफाइंग प्रकृति का) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद, मेडिकल परीक्षा के लिए तीन गुना उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  2. SSB कांस्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  3. 'Apply Online' पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवेदन पत्र में सभी मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

आवेदन प्रारंभ तिथि 21 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन करें यहां क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form