SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2026: 12वीं पास के लिए 233 पदों पर करें ऑनलाइन आवेदन

Img Not Found

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 की विस्तृत जानकारी

सीमा सशस्त्र बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल के 233 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए है और इसमें पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का अवलोकन

भर्ती संगठन सशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नाम हेड कांस्टेबल
विज्ञापन संख्या 524/RC/SSB/Combined Advt/CT to SI (Non-GD)/2025
रिक्तियों की संख्या 233 पद
वेतन/वेतनमान स्तर-4, ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह
नौकरी का स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 21 मार्च से 20 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 21 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

पदों का विवरण

  • हेड कांस्टेबल (स्टुअर्ड): 2 पद
  • हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन): 197 पद
  • हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन): 29 पद
  • हेड कांस्टेबल (वेटरनरी): 5 पद

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹100
एससी / एसटी / महिला / पूर्व सैनिक छूट है
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

आयु सीमा

हेड कांस्टेबल के पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष है। हालांकि, हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • हेड कांस्टेबल कम्युनिकेशन: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ) उत्तीर्ण या इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा।
  • हेड कांस्टेबल वेटरनरी: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (बायोलॉजी के साथ) उत्तीर्ण और वेटरनरी और लाइवस्टॉक डेवलपमेंट या संबंधित संस्थान से 2 वर्षीय डिप्लोमा।
  • हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड में 2 साल का कार्य अनुभव या ITI।
  • हेड कांस्टेबल स्टुअर्ड: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण और कैटरिंग और किचन मैनेजमेंट में न्यूनतम 2 साल का डिप्लोमा एवं 1 वर्ष का कार्य अनुभव।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET) होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में और महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त, कद और सीने की माप भी ली जाएगी। पूर्व सैनिकों को पीईटी से छूट दी गई है।

दूसरे चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जो 3 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य हिंदी या अंग्रेजी से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। तकनीकी विषयों से 100 प्रश्न होंगे। इलेक्ट्रीशियन पद के लिए 50 अंकों का एक स्किल टेस्ट भी होगा जो क्वालिफाइंग नेचर का होगा। इसके बाद, चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले, सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र अंतिम रूप से सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 फॉर्म शुरू 21 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक नोटिफिकेशन Download here
आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form