Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: 11,127 Vacancies Announced!

Img Not Found

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती सभी भारतीय महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए है जो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगी।

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन भारतीय रेलवे (रेलवे भर्ती बोर्ड)
पद का नाम असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
विज्ञापन संख्या CEN 01/2026
रिक्तियां 11,127 पद
वेतन/वेतनमान लेवल-2, प्रारंभिक वेतन ₹19,900
नौकरी का स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी RRB ALP भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 15 मई से 14 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 15 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि 14 जून 2026
परीक्षा तिथि सूचित की जाएगी

पदों का विवरण

क्र.सं. जोनल रेलवे स्वीकृत रिक्तियां
1 सेंट्रल रेलवे 1,400
2 ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
3 ईस्ट कोस्ट रेलवे 1,625
4 ईस्टर्न रेलवे 608
5 नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
6 नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
7 नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1,276
8 नॉर्दर्न रेलवे 740
9 नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
10 साउथ सेंट्रल रेलवे 674
11 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
12 साउथ ईस्टर्न रेलवे 1,531
13 सदर्न रेलवे 250
14 साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
15 वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
16 वेस्टर्न रेलवे 214
17 चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06
कुल 11,127

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹500
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / ईबीसी/ ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक ₹250
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 आयु सीमा

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु = 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु = 30 वर्ष
  • आयु सीमा गणना: 1 जुलाई 2026

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए, उम्मीदवारों के पास 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए, अथवा 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी प्रथम और द्वितीय, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

सीबीटी प्रथम परीक्षा केवल स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसमें 75 बहुविकल्पीय प्रश्नों को 60 मिनट में हल करना होगा। नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई रखी गई है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक, ओबीसी और एससी को 30% अंक और एसटी को न्यूनतम 25% अंक लाना अनिवार्य है।

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग 25 25
गणित 20 20
सामान्य जागरूकता 10 10
सामान्य विज्ञान 20 20
कुल 75 75

सीबीटी प्रथम में मेरिट के आधार पर 15 गुना उम्मीदवारों को सीबीटी सेकंड परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके प्रथम भाग में 100 प्रश्न 90 मिनट में और दूसरे भाग में 75 प्रश्न 60 मिनट में हल करने होंगे। इसमें नकारात्मक अंकन एक तिहाई रखा गया है। इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आठ गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

विषय प्रश्नों की संख्या समय अवधि
भाग A
गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क और बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग 100 90 मिनट
भाग B
ट्रेड टेस्ट/व्यावसायिक ज्ञान 75 60 मिनट
कुल 175 प्रश्न

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 कैसे आवेदन करें

  • सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देखें।
  • फिर 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 15 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 14 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form