SBI CBO Recruitment 2026: 2273 पदों पर बंपर भर्ती! आवेदन 29 जनवरी से शुरू

Img Not Found

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026: विस्तृत सारांश

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के कुल 2273 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में 2050 नियमित पद और 223 बैकलॉग पद शामिल हैं। यह भर्ती सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है, जिनके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन 29 जनवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे।

भर्ती का अवलोकन (Overview)

भर्ती संगठन भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नाम सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO)
कुल पद 2273
वेतन/पे स्केल मूल वेतन ₹48,480 और अन्य भत्ते
नौकरी स्थान पूरा भारत
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन की तिथि 29 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 29 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि मार्च 2026

पदों का विवरण

एसबीआई बैंक में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के कुल 2273 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं:

  • सामान्य वर्ग: 852 पद
  • ओबीसी: 592 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 200 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 327 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 302 पद

विभिन्न सर्किलों में पदों का विवरण भी उपलब्ध है, जिसमें अमरावती (97 पद, 1 बैकलॉग), बेंगलुरु (200 पद, 11 बैकलॉग), भोपाल (97 पद, 17 बैकलॉग) जैसे कई सर्किल शामिल हैं।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹750
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) निशुल्क (Exempted)
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

आयु सीमा

इस भर्ती में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 1996 से पहले और 31 दिसंबर 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए।

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी में ही 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।
  • आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

एसबीआई सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्री धारक होना चाहिए। इसके साथ ही, आवेदक के पास न्यूनतम 2 वर्ष का बैंक अधिकारी के रूप में अनुभव और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

एसबीआई सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदकों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन परीक्षा
  2. अनुभव और जॉब प्रोफाइल वेरिफिकेशन
  3. साक्षात्कार (इंटरव्यू)
  4. स्थानीय भाषा प्रवीणता टेस्ट (Local Language Proficiency Test)
  5. दस्तावेज सत्यापन
  6. चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल एग्जामिनेशन)

ऑनलाइन परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। इसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा 120 अंकों की होगी जिसकी अवधि 2 घंटे होगी, जबकि वर्णनात्मक परीक्षा 50 अंकों की होगी और इसकी अवधि 30 मिनट होगी। स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जो 50 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट में ऑनलाइन परीक्षा को 75% और साक्षात्कार को 25% वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. इसके बाद 'करियर' ऑप्शन में 'करंट ओपिनिंग्स' पर क्लिक करें।
  3. फिर 'एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफीसर रिक्रूटमेंट 2026' के नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें और समझ लें।
  4. 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  6. अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  7. फिर अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 29 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करें यहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form