Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: 1000 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

Img Not Found

पंजाब एंड सिंध बैंक ने 'लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)' के 1000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती JMGS I स्केल के अंतर्गत होगी, जिसमें सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2026 को शुरू होगी और 20 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी।

भर्ती का अवलोकन (Overview)

भर्ती संगठन पंजाब एण्ड सिंध बैंक
पद का नाम लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS I)
कुल पद 1000
वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920 + अन्य भत्ते
नौकरी स्थान अखिल भारतीय
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन की तिथियां 31 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 31 मार्च 2026
आवेदन अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि जल्द सूचित की जाएगी

पदों का विवरण (राज्यवार)

राज्य पद अनिवार्य भाषा प्रवीणता
छत्तीसगढ़ 80 हिंदी
गुजरात 125 गुजराती
हिमाचल प्रदेश 20 हिंदी
झारखंड 10 हिंदी
कर्नाटक 60 कन्नड़
केरल 10 मलयालम
मध्य प्रदेश 60 हिंदी
महाराष्ट्र 60 मराठी
ओडिशा 80 ओड़िया
तमिलनाडु 65 तमिल
तेलंगाना 30 तेलुगु
उत्तर प्रदेश 200 हिंदी
अरुणाचल प्रदेश 15 अंग्रेजी*
असम 50 असमिया, बोडो, गारो
नागालैंड 5 अंग्रेजी*
पश्चिम बंगाल 30 बंगाली
पंजाब 100 पंजाबी

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850/- रुपये निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जिसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 मार्च 1996 से पहले और 1 मार्च 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष, एससी-एसटी वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी के पास बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी को उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और समझने में सक्षम होना चाहिए जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (120 अंक)
  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • साक्षात्कार (50 अंक)
  • भाषा प्रवीणता टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं।
  • 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में 'लोकल बैंक ऑफिसर' भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • 'अप्लाई ऑनलाइन' लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी भरी हुई जानकारी की समीक्षा करें, फॉर्म फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

आवेदन प्रारंभ तिथि 31 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन करें यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form