रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22195 पद! 10वीं पास के लिए शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन

Img Not Found

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: विस्तृत सारांश

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (लेवल-1) के 22195 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए भारत के सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि कुछ पदों के लिए आईटीआई की योग्यता भी आवश्यक है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती संगठन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम ग्रुप-डी (लेवल-1)
विज्ञापन संख्या CEN 09/2025
पदों की संख्या 22195 पद
वेतन/पे स्केल प्रारंभिक वेतन 18000 रुपये + अन्य भत्ते
नौकरी का स्थान पूरे भारत में
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 31 जनवरी से 2 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
संक्षिप्त अधिसूचना जारी होने की तिथि 23 दिसंबर 2025
आवेदन शुरू होने की तिथि 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन की तिथि 5 मार्च से 14 मार्च 2026
परीक्षा की तिथि जल्द सूचित की जाएगी

पदों का विवरण

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए कुल 22195 पद हैं। पदों का विवरण रेलवे जोन के अनुसार इस प्रकार है:

रेलवे जोन का नाम कुल पदों की संख्या
वेस्टर्न रेलवे (MUMBAI)3148
उत्तर पश्चिम रेलवे (JAIPUR)974
उत्तर मध्य रेलवे (ALLAHABAD)1183
दक्षिण पश्चिम रेलवे (HUBLI)90
पश्चिम मध्य रेलवे (JABALPUR)1147
पूर्व तटीय रेलवे (BHUBANESWAR)803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (BILASPUR)1199
उत्तर रेलवे (NEW DELHI)3537
दक्षिण रेलवे (CHENNAI)1036
उत्तर पूर्व रेलवे (GORAKHPUR)1196
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (GUWAHATI)1776
पूर्व रेलवे (KOLKATA)1173
मध्य रेलवे (MUMBAI)1979
पूर्व मध्य रेलवे (HAJIPUR)993
दक्षिण पूर्व रेलवे (KOLKATA)949
दक्षिण मध्य रेलवे (SECUNDERABAD)1012

आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क सीबीटी के बाद वापसी (बैंक शुल्क कटौती के बाद)
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस 500 रुपये 400 रुपये
पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक, एससी/एसटी, अल्पसंख्यक, ईबीसी 250 रुपये 250 रुपये
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों को 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
  • एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, अल्पसंख्यक, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के बाद 250 रुपये बैंक खाते में वापस कर दिए जाएंगे।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट - CBT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
  • अंतिम मेरिट सूची

परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अंक अवधि
सामान्य विज्ञान 25 25 90 मिनट
गणित 25 25
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति 30 30
सामान्य जागरूकता और करेंट अफेयर्स 20 20
कुल 100 100
  • लिखित परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव टाइप) होंगे।
  • परीक्षा में 10वीं कक्षा के स्तर के कुल 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
  • परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी।
  • सीबीटी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।
  • सीबीटी परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची केवल सीबीटी में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी, क्योंकि पीईटी केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
  • सीबीटी परीक्षा में सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक, जबकि अन्य आरक्षित वर्गों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को 2% की छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  3. उस रेलवे रीजन का चयन करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
  4. "अप्लाई ऑनलाइन" पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  8. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  9. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

आवेदन फॉर्म शुरू होने की तिथि 31 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन करें अभी आवेदन करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां से डाउनलोड करें
जोन और श्रेणीवार रिक्ति विवरण यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form