India Post GDS Recruitment 2026: Apply for 28636 Gramin Dak Sevak Posts!

Img Not Found

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026: विस्तृत सारांश

इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28636 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

भर्ती का अवलोकन

भर्ती संगठन इंडिया पोस्ट ऑफिस
पद का नाम ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
कुल पद 28636
वेतन/पे स्केल ₹10,000 से ₹24,470
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026
आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 2 फरवरी 2026
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन की तिथि 18 और 19 फरवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
मेरिट लिस्ट जल्द सूचित किया जाएगा

रिक्ति विवरण

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के तहत कुल 28636 पद हैं। ये पद विभिन्न पोस्टल सर्किलों और स्थानीय भाषाओं के अनुसार वितरित किए गए हैं। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश सर्कल में 3,169 पद और महाराष्ट्र सर्कल में 3,460 पद हैं।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) ₹100
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / ट्रांसजेंडर शुल्क माफ
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना 16 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आयु में छूट

आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है:

श्रेणी अधिकतम आयु में छूट
SC / ST 5 वर्ष
OBC 3 वर्ष
EWS कोई छूट नहीं
PwD (दिव्यांग) 10 वर्ष
PwD + OBC 13 वर्ष
PwD + SC / ST 15 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ पास होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी ने जिस पोस्टल सर्कल के लिए आवेदन किया है, उस राज्य की स्थानीय भाषा 10वीं कक्षा तक पढ़ी होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, अभ्यर्थी को कंप्यूटर एवं स्मार्टफोन चलाना आना चाहिए।
  • अभ्यर्थी को साइकिल चलाने का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास जीडीएस के अलावा आजीविका के लिए आय का कोई अन्य स्रोत भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय अंकों का प्रतिशत 4 दशमलव स्थानों तक निकाला जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी को इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद नोटिफिकेशन ऑप्शन में इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  3. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी और ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से लॉगिन करें और "अप्लाई ऑनलाइन" पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  6. अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करें।
  7. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अंत में, सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करें यहां आवेदन करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form