
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के कुल 804 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 27 जनवरी 2026
- आवेदन अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
- परीक्षा तिथि: जल्द सूचित की जाएगी
पदों का विवरण (कुल 804 पद)
इस भर्ती के तहत कुल 804 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 697 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 107 पद शामिल हैं। विभिन्न विभागों में पदों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
- माध्यमिक शिक्षा विभाग (प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III): कुल 500 पद (गैर अनुसूचित: 418, अनुसूचित: 82)
- कृषि विभाग (प्रयोगशाला सहायक): कुल 32 पद (गैर अनुसूचित: 32)
- संस्कृत शिक्षा विभाग (प्रयोगशाला सहायक): कुल 17 पद (गैर अनुसूचित: 16, अनुसूचित: 1)
- राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला:
- प्रयोगशाला सहायक (फोटो के अलावा): कुल 31 पद (गैर अनुसूचित: 31)
- प्रयोगशाला सहायक (फोटो): कुल 2 पद (गैर अनुसूचित: 2)
- कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक: कुल 68 पद (गैर अनुसूचित: 68)
- जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग (कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक): कुल 18 पद (गैर अनुसूचित: 13, अनुसूचित: 5)
- आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग (प्रयोगशाला सहायक - भूगोल): कुल 136 पद (गैर अनुसूचित: 117, अनुसूचित: 19)
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी: ₹600
- राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति: ₹400
- सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थी: ₹400
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा किया है, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
- पिछले 3 वर्षों से भर्ती न होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
- आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान है:
- सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
- विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा नहीं।
- भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
इच्छुक अभ्यर्थी निम्न चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- 'कैंडिडेट कॉर्नर' में 'एडवर्टाइजमेंट' लिंक पर क्लिक करें और 'Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026' का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पात्रता जांच लें।
- इसके बाद एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' में जाकर 'Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026' के 'अप्लाई नाउ' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए: एसएसओ पोर्टल (Apply Now)
- आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए: Download here
- आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in