Rajasthan LDC Recruitment 2026: 10644 Clerk Posts Notification Released!

Img Not Found

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026: विस्तृत जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों के लिए लिपिक ग्रेड-द्वितीय और कनिष्ठ सहायक के कुल 10644 पदों पर की जाएगी।

भर्ती का अवलोकन

  • भर्ती संगठन: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
  • पद का नाम: लिपिक ग्रेड-द्वितीय / कनिष्ठ सहायक
  • कुल पद: 10644
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन
  • आवेदन की तिथियां: 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026
  • परीक्षा की तिथि: 5 और 6 जुलाई 2026
  • नौकरी स्थान: राजस्थान
  • आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 15 जनवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि 5 और 6 जुलाई 2026

पदों का विवरण

कुल 10644 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 9642 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 1002 पद शामिल हैं। विभिन्न विभागों में पदों का विवरण निम्न प्रकार है:

क्र.सं. विभाग का नाम पद का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल योग
1. राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिक ग्रेड–II 06 06
2. प्रशासनिक सुधार विभाग कनिष्ठ सहायक 8827 979 9806
3. कृषि विपणन निदेशालय कनिष्ठ सहायक 581 19 600
4. राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड कनिष्ठ सहायक 98 98
5. राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कनिष्ठ सहायक 46 04 50
6. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान लिपिक ग्रेड–II 84 84
कुल पद 9642 1002 10644

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए: ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए: ₹400
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले एकबारीय पंजीकरण शुल्क जमा करा दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

आयु सीमा

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

आयु सीमा में छूट

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
  • विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा नहीं।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार छूट।
  • सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही, उसके पास RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को CET 12वीं स्तर परीक्षा 2024 में भी योग्य घोषित किया गया हो।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा
  2. टाइपिंग टेस्ट
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

परीक्षा पैटर्न

चरण 1: लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक पेपर 3 घंटे का और 100 अंकों का होगा। यह परीक्षा ओएमआर शीट आधारित ऑफलाइन मोड में होगी। इसमें एक तिहाई (1/3) नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी।

प्रश्न पत्र अवधि अंक
1. सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित 3 घंटे 100
2. सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी 3 घंटे 100

चरण 2: कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विवरण अवधि अंक
1. कंप्यूटर पर हिन्दी में टंकण – गति परीक्षण 10 मिनट 25
1. कंप्यूटर पर हिन्दी में टंकण – दक्षता परीक्षण 10 मिनट 25
2. कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण – गति परीक्षण 10 मिनट 25
2. कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण – दक्षता परीक्षण 10 मिनट 25

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • "कैंडिडेट कॉर्नर" में "एडवर्टाइजमेंट" लिंक पर क्लिक करें।
  • एलडीसी 2026 के नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  • इसके बाद, sso.rajasthan.gov.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • रिक्रूटमेंट पोर्टल में "Rajasthan LDC Recruitment 2026" के "अप्लाई नाउ" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form