
केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2026 जारी
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की जानकारी पहले ही 26 दिसंबर 2026 को जारी कर दी गई थी।
KVS NVS एडमिट कार्ड 2026 - संक्षिप्त विवरण
| भर्ती संगठन | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
| पद का नाम | विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पद |
| विज्ञापन संख्या | 01/2025 |
| कुल पद | 14967 |
| आयोजक निकाय | CBSE (KVS और NVS की ओर से) |
| नौकरी का स्थान | पूरा भारत |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 |
| परीक्षा शहर जारी | 26 दिसंबर 2026 |
| टीयर-1 परीक्षा | 10 और 11 जनवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 8 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | cbse.gov.in |
नवीनतम जानकारी
केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में कुल 14967 विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए 9126 पद और नवोदय विद्यालय समिति के लिए 5859 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन 14 नवंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक भरे गए थे। टीयर-1 परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी 2026 को निर्धारित है।
परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 26 दिसंबर 2026 को जारी की गई थी, ताकि उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकें। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं, उनके 9 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले जारी किए जा रहे हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लेकर आएं, अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
KVS NVS एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले, केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2026" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अपनी लॉग इन जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे ध्यान से देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक
| KVS NVS एडमिट कार्ड 2026 | यहां क्लिक करें |
| KVS NVS एग्जाम सिटी 2025 | यहां क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | cbse.gov.in |