Rajasthan 3rd Grade Teacher Syllabus 2025 Out! Prepare for Success (Level 1 & 2)

Img Not Found
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक सिलेबस 2025 का सारांश

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025: विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह सिलेबस रीट मेंस परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 दोनों के लिए उपलब्ध है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

महत्वपूर्ण तिथियां और पद विवरण

  • भर्ती संगठन: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
  • पदों का नाम: तृतीय श्रेणी स्कूल शिक्षक (प्राथमिक/उच्च प्राथमिक)
  • कुल पद: 7759
  • लेवल 1 (प्राथमिक शिक्षक): 5636 पद
  • लेवल 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक): 2123 पद
  • आवेदन भरने की तिथि: 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 (पहले ही भर दिए गए हैं)
  • परीक्षा तिथि: 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026
  • नौकरी का स्थान: राजस्थान
  • आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

परीक्षा पैटर्न के सामान्य बिंदु

  • पेपर कुल 300 अंकों का होगा।
  • कुल 150 वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
  • परीक्षा में एक तिहाई (1/3) नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगा।
  • अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल 1 सिलेबस 2025 और परीक्षा पैटर्न (सामान्य शिक्षा)

लेवल 1 (कक्षा 1 से 5 तक) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:

भाग विषय कुल अंक प्रश्नों की संख्या
1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा 100 अंक 50
2. राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय 80 अंक 40
3. विद्यालय विषय (प्रत्येक 10 अंक, 5 प्रश्न)
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन 50 अंक 25
4. शैक्षणिक रीति विज्ञान (प्रत्येक 8 अंक, 4 प्रश्न)
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन 40 अंक 20
5. शैक्षिक मनोविज्ञान 20 अंक 10
6. सूचना तकनीकी 10 अंक 5
कुल अंक 300 अंक 150

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल 1 सिलेबस 2025 और परीक्षा पैटर्न (संस्कृत शिक्षा)

लेवल 1 (संस्कृत शिक्षा) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:

भाग विषय कुल अंक प्रश्नों की संख्या
1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा 100 अंक 50
2. राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय 80 अंक 40
3. संस्कृत विषय का ज्ञान 50 अंक 25
4. संस्कृत विषयस्य शैक्षणिक रीति विज्ञानम् 40 अंक 20
5. शैक्षिक मनोविज्ञान 20 अंक 10
6. सूचना तकनीकी 10 अंक 5
कुल अंक 300 अंक 150

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल 2 सिलेबस 2025 और परीक्षा पैटर्न

लेवल 2 (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:

भाग विषय कुल अंक प्रश्नों की संख्या
1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा 80 अंक 40
2. राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय 50 अंक 25
3. संबंधित विद्यालय विषय का ज्ञान 120 अंक 60
4. शैक्षणिक रीति विज्ञान 20 अंक 10
5. शैक्षिक मनोविज्ञान 20 अंक 10
6. सूचना तकनीकी 10 अंक 5
कुल अंक 300 अंक 150

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक सिलेबस 2025 कैसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थी निम्न चरणों का पालन करके अपना सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' (Candidate Corner) विकल्प में 'सिलेबस' (Syllabus) पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद 'राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर लेवल प्रथम या लेवल द्वितीय सिलेबस 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपका सिलेबस पीडीएफ प्रारूप में खुल जाएगा, जिसे आप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form