RAJSICO Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए जूनियर असिस्टेंट और सेल्स असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 5 जुलाई तक करें आवेदन

Img Not Found

राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (RAJSICO) द्वारा जूनियर असिस्टेंट और जूनियर सेल्स असिस्टेंट के 9 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो राजस्थान के औद्योगिक एवं लघु उद्योग विकास में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

आवेदन की तिथियां:

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 6 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

पदों का विवरण:

  • जूनियर असिस्टेंट: 04 पद
  • जूनियर सेल्स असिस्टेंट: 05 पद
  • कुल पद: 09

शैक्षणिक योग्यता:

  • सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • जूनियर सेल्स असिस्टेंट पद के लिए सरकारी संस्थान या निजी फर्म से सेल्स कार्य में 3 वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है।
  • इसके अतिरिक्त, दोनों पदों के लिए निम्नलिखित में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए:
    • DOEACC द्वारा "O" या उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स।
    • NIELIT द्वारा 'सर्टिफिकेट कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट' (CCC)।
    • COPA/DPCS सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त)।
    • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री/डिप्लोमा या सर्टिफिकेट।
    • मान्यता प्राप्त बोर्ड से कंप्यूटर साइंस/एप्लिकेशन विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र।
    • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
    • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा संचालित RSCIT कोर्स।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर)
  • आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
    • SC/ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को: 05 वर्ष की छूट।
    • सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को: 05 वर्ष की छूट।
    • SC/ST, BC, MBC और EWS वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को: 10 वर्ष की छूट।
    • विशेष योग्यजन को: 05 वर्ष की अतिरिक्त छूट।
    • विधवा एवं परित्यक्ता (तलाकशुदा) महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग और राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए: ₹700
  • अन्य पिछड़ा वर्ग, MBC एवं EWS के लिए: ₹525
  • राजस्थान के समस्त विशेष योग्यजन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए: ₹350
  • राजस्थान के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है: ₹350

चयन प्रक्रिया:

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर दक्षता एवं गति परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा (कुल अंक: 450): यह परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी।
    • भाग-1 (180 अंक): सामान्य ज्ञान, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास, संस्कृति, सामान्य विज्ञान, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और बेसिक कंप्यूटर स्किल्स।
    • भाग-2 (270 अंक): सामान्य हिंदी (कक्षा 10वीं स्तर), General English (कक्षा 10वीं स्तर) और गणित (कक्षा 10वीं स्तर)।
    लिखित परीक्षा में भाग-1 में न्यूनतम 72 अंक और भाग-2 में न्यूनतम 108 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर दक्षता एवं गति परीक्षा (कुल अंक: 100): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की गति और दक्षता का परीक्षण होगा।

अंतिम चयन लिखित परीक्षा (450 अंक) और कंप्यूटर परीक्षा (100 अंक) के कुल 550 अंकों के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान:

पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार ₹14,600 प्रतिमाह और अन्य भत्ते। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक 2 वर्ष की प्रोफेशन अवधि में नियत पारिश्रमिक दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया:

  1. राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (industries.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  2. होम पेज पर "Recruitment" सेक्शन में जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. "Apply Online" पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें।
  5. निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक:

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form