Rajasthan Bureau of Investment Promotion Recruitment 2026: Apply Online for 18 Posts

Img Not Found

राजस्थान निवेश संवर्धन ब्यूरो (Bureau of Investment Promotion - BIP) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से मैनेजर, सेक्रेटरी ग्रेड तृतीय, केयरटेकर और जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट के पदों पर कुल 18 रिक्तियों को भरा जाएगा।

यह भर्ती राजस्थान सरकार के प्रशासनिक या तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भर्ती 2026 का अवलोकन

भर्ती संगठन ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP)
पद का नाम मैनेजर, सेक्रेटरी, केयर टेकर, जूनियर असिस्टेंट
विज्ञापन संख्या 1/2026
रिक्तियों की संख्या 18 पद
नौकरी का स्थान राजस्थान
श्रेणी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भर्ती 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 6 जून से 5 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट industries.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 6 जून 2026
आवेदन अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि (सूचित की जाएगी)

पदों का विवरण

राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भर्ती 2026 का आयोजन कुल 18 पदों के लिए किया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 है, जिसके बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

पद का नाम पद संख्या
मैनेजर 09
सेक्रेटरी ग्रेड-III 05
केयर टेकर 01
जूनियर असिस्टेंट (टाइपिस्ट) 03
कुल पद 18

आवेदन शुल्क

प्रबंधक एवं सचिव ग्रेड-III हेतु:

इस पद के लिए सामान्य/क्रीमीलेयर OBC-MBC के लिए ₹1000, OBC (NCL)/MBC (NCL)/EWS के लिए ₹750, और SC/ST/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹500 आवेदन शुल्क निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

वर्ग शुल्क
सामान्य / क्रीमीलेयर OBC-MBC ₹1000
OBC (NCL) / MBC (NCL) / EWS ₹750
SC / ST / दिव्यांग ₹500

केयर टेकर एवं कनिष्ठ सहायक (टाईपिस्ट) हेतु:

इन पदों के लिए सामान्य/क्रीमीलेयर OBC-MBC के लिए ₹700, OBC (NCL)/MBC (NCL)/EWS के लिए ₹525, और SC/ST/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹350 आवेदन शुल्क निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

वर्ग शुल्क
सामान्य / क्रीमीलेयर OBC-MBC ₹700
OBC (NCL) / MBC (NCL) / EWS ₹525
SC / ST / दिव्यांग ₹350

आयु सीमा

इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

आयु में छूट

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट।
  • विशेष योग्यजन (दिव्यांग), OBC, MBC, EWS, SC/ST वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
  • OBC, MBC, EWS, SC, ST वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
  • विधवा और विवाह विच्छिन्न महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा नहीं।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार छूट।

शैक्षणिक योग्यता

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भिन्न है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास सरकारी विभाग, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग या EPFO के तहत पंजीकृत संस्थान में कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।

क्र.सं. पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
1 प्रबंधक MBA (Finance / Human Resource / Marketing / Operations Management / IT / International Business या समकक्ष) की डिग्री + 3 वर्ष का अनुभव।
2 सचिव ग्रेड-III स्नातक (Graduate) की डिग्री। कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT / PGDCA या समकक्ष) + 3 वर्ष का अनुभव।
3 केयर टेकर स्नातक (Graduate) की डिग्री। कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT / PGDCA या समकक्ष) + 2 वर्ष का अनुभव।
4 कनिष्ठ सहायक (टाईपिस्ट) स्नातक (Graduate) की डिग्री। कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT / PGDCA या समकक्ष) + 2 वर्ष का अनुभव।

चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा, दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पांच गुना अभ्यर्थियों को दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

पद का नाम लिखित परीक्षा (भाग-I) लिखित परीक्षा (भाग-II) दक्षता परीक्षा कुल अंक
प्रबंधक 180 अंक 180 अंक NA 360 अंक
सचिव ग्रेड-III 180 अंक 180 अंक 150 अंक 510 अंक
केयर टेकर 80 अंक 180 अंक 100 अंक 360 अंक
कनिष्ठ सहायक (टाईपिस्ट) 180 अंक 180 अंक 100 अंक 460 अंक

वेतनमान

पदों के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है। अभ्यर्थियों को परिवीक्षाकाल में नियत मासिक वेतन दिया जाएगा।

क्र.सं. पद का नाम पे-मैट्रिक्स लेवल नियत मासिक पारिश्रमिक (रूपये)
1 प्रबंधक Level-14 39,300/-
2 सचिव ग्रेड-III Level-11 26,500/-
3 केयर टेकर Level-8 18,500/-
4 कनिष्ठ सहायक (टाईपिस्ट) Level-5 14,600/-

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले BIP की आधिकारिक वेबसाइट industries.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवश्यक जानकारी, शैक्षिक योग्यता, पता आदि सही-सही भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 6 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट industries.rajasthan.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Rajasthan Bureau of Investment Promotion Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 तक रखी गई है।

Rajasthan Bureau of Investment Promotion Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या रखी गई है?

राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भर्ती 2026 में पदों के अनुसार योग्यता स्नातक या संबंधित क्षेत्र में डिग्री, RSCIT/PGDCA और अनुभव रखी गई है।

Rajasthan Bureau of Investment Promotion Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भर्ती 2026 में पदों की संख्या 18 रखी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form