Rajasthan Special B.Ed. Admissions 2026: Apply Offline by June 30th!

Img Not Found

राजस्थान पुनर्विवाह एवं शोध संस्थान, जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए विशेष शिक्षा में बी.एड. (दिव्यांगजन हेतु) दिवसीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की है। यह पाठ्यक्रम राजस्थान पुनर्वास परिषद और राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध है। स्पेशल बी.एड. कोर्स के लिए आवेदन 1 जून से 30 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान पुनर्वास एवं शोध संस्थान, सामाजिक न्याय संकुल, जामाडोली, जयपुर में स्थित है। यह संस्थान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और युवाओं के लिए शिक्षक और विशेषज्ञ तैयार करता है। स्पेशल बी.एड. एक विशेष शिक्षा कार्यक्रम है जो बौद्धिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित शिक्षक तैयार करता है।

स्पेशल बी.एड. फॉर्म 2026 का अवलोकन

संस्थान का नाम राजस्थान पुनर्वास एवं शोध संस्थान
पाठ्यक्रम का नाम बी.एड. (बौद्धिक दिव्यांगता)
पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष
शैक्षणिक सत्र 2026-28
स्थान जयपुर
श्रेणी स्पेशल बी.एड. फॉर्म 2026 अधिसूचना
आवेदन का तरीका ऑफलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 1 जून से 30 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट dsap.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान में ऐसे अनेक बच्चे हैं जो बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित हैं। इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने, आत्मनिर्भर बनाने और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षकों की आवश्यकता होती है। यदि आप राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और एक बेहतरीन करियर विकल्प की तलाश में हैं, तो इस दो वर्षीय नियमित बी.एड. (आई.डी.) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अपना मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्पेशल बी.एड. कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 को शाम 6:00 बजे तक है। इसके बाद प्रथम मेरिट सूची 8 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। फिर अभ्यर्थियों को डीडी के माध्यम से 15 जुलाई 2026 तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 22 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।

क्र.सं. प्रवेश प्रक्रिया का विवरण प्रस्तावित महत्वपूर्ण तिथि
1. आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि (विज्ञप्ति प्रकाशन) 01.06.2026
2. आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 30.06.2026 (सायं 06:00 बजे तक)
3. प्रथम वरीयता सूची (First Merit List) का प्रकाशन (वेबसाइट/नोटिस बोर्ड) 08.07.2026
4. प्रथम वरीयता सूची के अभ्यर्थियों द्वारा फीस (DD) जमा कराने की अंतिम तिथि 15.07.2026
5. द्वितीय वरीयता सूची (Second Merit List) का प्रकाशन (यदि सीटें रिक्त रहती हैं) 22.07.2026
6. द्वितीय वरीयता सूची के अभ्यर्थियों द्वारा फीस (DD) जमा कराने की अंतिम तिथि 27.07.2026
7. रिक्त सीटों का प्रकटीकरण (संस्थान नोटिस बोर्ड पर) 28.07.2026
8. ओपन राउण्ड (Open Round Counseling) – सीधी काउंसलिंग सत्र 30.07.2026 (दोपहर 12:00 बजे)

स्पेशल बी.एड. फॉर्म 2026 आवेदन शुल्क

स्पेशल बी.एड. कोर्स 2026 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसमें सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यदि अभ्यर्थी का चयन मेरिट सूची में हो जाता है, तो प्रथम वर्ष में प्रवेश के समय 26880 रुपए की फीस बैंक डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए अनुसार और दी गई तिथि तक जमा करवानी होगी।

स्पेशल बी.एड. फॉर्म 2026 शैक्षणिक योग्यता

स्पेशल बी.एड. कोर्स 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर या इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में विज्ञान एवं गणित विषय के साथ 55% अंक अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

स्पेशल बी.एड. फॉर्म 2026 चयन प्रक्रिया

स्पेशल बी.एड. कोर्स में सबसे पहले अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। प्रथम मेरिट 8 जुलाई 2026 को निदेशालय की वेबसाइट और संस्थान के नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी।

स्पेशल बी.एड. फॉर्म 2026 कैसे लागू करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को विशेष योग्यजन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट dsap.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद बी.एड. आई.डी. ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से और साफ अक्षरों में भरनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगानी है, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित स्थान पर करने हैं।
  • इसके बाद इन्हें उपयुक्त आकर के लिफाफे में डालकर निर्धारित प्रारूप में रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना है।
  • अभ्यर्थी स्वयं संस्थान के कार्यालय में उपस्थित होकर भी आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता:
निदेशक, राजस्थान पुनर्वास एवं शोध संस्थान,
स्वयंसिद्धा परिसर, सामाजिक न्याय संकुल, आगरा रोड, जामडोली, जयपुर (राजस्थान) – 302031

स्पेशल बी.एड. फॉर्म 2026 महत्वपूर्ण लिंक

स्पेशल बी.एड. फॉर्म 2026 फॉर्म शुरू 1 जून 2026
ऑफलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 30 जून 2026
आवेदन पत्र यहां क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां से डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट dsap.rajasthan.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form