DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन!

Img Not Found

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत विभिन्न सरकारी विभागों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों में कुल 1979 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी।

श्रेणी पद
सामान्य (UR) 997
ओबीसी (OBC) 328
एससी (SC) 278
एसटी (ST) 126
ईडब्ल्यूएस (EWS) 250
कुल 1979

DSSSB भर्ती 03/2026 अवलोकन

भर्ती संगठन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
पद का नाम विभिन्न पद
विज्ञापन संख्या 03/2026
रिक्तियां 1979 पद
कार्य स्थान दिल्ली
श्रेणी DSSSB भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 16 जून से 15 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 16 जून 2026
आवेदन अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

रिक्ति विवरण

DSSSB ने विज्ञापन 03/2026 के तहत कुल 1979 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें टीजीटी टीचर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, स्पेशल एजुकेटर, आईटी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लिफ्ट ऑपरेटर सहित कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक है।

पोस्ट कोड पद का नाम कुल पद
21/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी) 6
22/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक) 2
23/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) 10
28/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक) 5
34/26 आई.टी. असिस्टेंट, ग्रेड-A 125
35/26 फिटर ग्रेड-II 36
38/26 सब स्टेशन अप्रेंटिस 37
39/26 डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, ग्रेड ‘A’ 21
41/26 टीजीटी (TGT) – कंप्यूटर साइंस 675
42/26 डोमेस्टिक साइंस Teacher 129
43/26 टीजीटी (TGT) – स्पेशल एजुकेशन टीचर 163
44/26 स्पेशल एजुकेटर – प्राइमरी 450

DSSSB भर्ती 03/2026 आवेदन शुल्क

DSSSB भर्ती 2026 में, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹100
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / पूर्व सैनिक छूट प्राप्त
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

DSSSB भर्ती 03/2026 आयु सीमा

DSSSB भर्ती 2026 में, पदों के अनुसार आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 15 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, जैसे ओबीसी को 3 वर्ष, एससी-एसटी को 5 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट।

पोस्ट कोड पद का नाम विभाग का नाम सामान्य / यूआर के लिए आयु सीमा**
21/26 से 31/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (JSA – विभिन्न विंग) फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) 18 से 27 वर्ष
34/26 आई.टी. असिस्टेंट, ग्रेड-A दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (DAMB) 27 वर्ष से कम
35/26 फिटर ग्रेड-II दिल्ली जल बोर्ड (DJB) 18 से 27 वर्ष
38/26 सब स्टेशन अप्रेंटिस दिल्ली जल बोर्ड (DJB) 18 से 27 वर्ष
39/26 डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, ग्रेड ‘A’ दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (DAMB) 18 से 30 वर्ष
41/26 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) – कंप्यूटर साइंस शिक्षा निदेशालय (DoE) 30 वर्ष से अधिक नहीं
42/26 डोमेस्टिक साइंस टीचर शिक्षा निदेशालय (DoE) 30 वर्ष से अधिक नहीं
43/26 टीजीटी (TGT) – स्पेशल एजुकेशन टीचर शिक्षा निदेशालय (DoE) 30 वर्ष से अधिक नहीं
44/26 स्पेशल एजुकेटर – प्राइमरी स्थानीय निकाय / शिक्षा निदेशालय 30 वर्ष से अधिक नहीं

DSSSB भर्ती 03/2026 शैक्षणिक योग्यता

DSSSB भर्ती 2026 में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं भिन्न-भिन्न हैं, जिनकी जानकारी तालिका में दी गई है।

पोस्ट कोड पद का नाम आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
21/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी) प्राणीशास्त्र / वनस्पति विज्ञान / फॉरेंसिक साइंस / लाइफ साइंस / माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर डिग्री (ग्रेजुएशन में बॉटनी/जूलॉजी होना अनिवार्य) या बायोटेक में B.E./B.Tech।
22/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक) भौतिकी / गणित / एप्लाइड मैथमेटिक्स / फॉरेंसिक साइंस (फिजिक्स या मैथ्स के साथ) में मास्टर डिग्री।
23/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) रसायन विज्ञान / टॉक्सिकोलॉजी / बायोकेमिस्ट्री / फॉरेंसिक साइंस (केमिस्ट्री के साथ) में मास्टर डिग्री।
28/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक) कंप्यूटर साइंस (CS) / आई.टी. / कंप्यूटर एप्लीकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेशलाइजेशन के साथ फिजिक्स में मास्टर डिग्री या CS/IT/ECE में B.E./B.Tech।
34/26 आई.टी. असिस्टेंट, ग्रेड-A 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य। साथ ही कंप्यूटर पर डेटा एंट्री के लिए 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होना आवश्यक है।
39/26 डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, ग्रेड ‘A’ कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन / आईटी में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
41/26 टीजीटी (TGT) – कंप्यूटर साइंस BCA या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन (तीनों वर्ष मुख्य विषय के रूप में) या BE/B.Tech (CS/IT) या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ DOEACC से ‘A’ लेवल कोर्स।
43/26 टीजीटी (TGT) – स्पेशल एजुकेशन टीचर ग्रेजुएशन (स्नातक) के साथ स्पेशल एजुकेशन में B.Ed या सामान्य B.Ed के साथ स्पेशल एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा/Post Graduate Professional Diploma।
44/26 स्पेशल एजुकेटर – प्राइमरी 12वीं पास और दिव्यांगता के किसी भी क्षेत्र में दो वर्षीय D.Ed (स्पेशल एजुकेशन) या समकक्ष डिप्लोमा। इसके साथ ही CTET (प्राइमरी स्टेज) पास होना और RCI में पंजीकरण अनिवार्य है।

DSSSB भर्ती 03/2026 चयन प्रक्रिया

DSSSB भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

DSSSB भर्ती 03/2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • DSSSB भर्ती विज्ञापन 03/2026 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें और 'Apply Now' पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और सामान्य जानकारी सही-सही भरें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

DSSSB भर्ती 03/2026 महत्वपूर्ण लिंक

DSSSB भर्ती 03/2026 फॉर्म प्रारंभ 16 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें अभी आवेदन करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form