CSIR CEERI Recruitment 2026: 22 पदों के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन 21 मई से

Img Not Found

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR CEERI) ने 2026 भर्ती के लिए 22 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें तकनीकी अधिकारी के 8 पद और टेक्नीशियन के 14 पद शामिल हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 21 मई से 20 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

यह भर्ती पिलानी, जयपुर और चेन्नई केंद्रों पर नियुक्ति के लिए है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CSIR CEERI Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठनCSIR-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान
पद का नामतकनीकी अधिकारी और टेक्नीशियन
विज्ञापन संख्या01/2026
रिक्तियां22 पद
नौकरी का स्थानपिलानी, जयपुर और चेन्नई
श्रेणीCEERI तकनीकी अधिकारी और टेक्नीशियन भर्ती 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि21 मई से 20 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटceeri.res.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि21 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि20 जून 2026
परीक्षा तिथिसूचित किया जाएगा

Vacancy Details (पदों का विवरण)

ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 20 जून 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक भरे जाएंगे। आयु सीमा, योग्यता और अनुभव की गणना 20 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।

तकनीकी अधिकारी

  • कुल पद – 08
  • अनारक्षित (UR) – 06
  • EWS – 01
  • SC – 01

टेक्नीशियन (1)

  • कुल पद – 14
  • UR – 06
  • EWS – 03
  • SC – 02
  • ST – 03

CSIR CEERI Recruitment 2026 Application Fee

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। प्रत्येक पद के लिए अलग से शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹500/-
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / पूर्व सैनिकछूट प्राप्त
भुगतान का तरीकाऑनलाइन

CSIR CEERI Recruitment 2026 Age Limit

तकनीकी अधिकारी पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और टेक्नीशियन पद के लिए 18 से 28 वर्ष है। आयु की गणना अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Age Relaxation

  • एससी/एसटी – 5 वर्ष
  • पीडब्ल्यूडी – 10 वर्ष (ओबीसी को 13 वर्ष और एससी/एसटी को 15 वर्ष की छूट)
  • विभागीय कर्मचारी – 5 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक – नियमानुसार
  • विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं – अधिकतम 35 वर्ष तक (एससी/एसटी श्रेणी की महिलाओं को 40 वर्ष तक)

CSIR CEERI Recruitment 2026 Educational Qualification

अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा और अनुभव होना चाहिए।

CSIR CEERI Recruitment 2026 Selection Process

आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग के बाद ट्रेड टेस्ट (क्वालीफाइंग प्रकृति का) होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी जिसमें तीन पेपर होंगे। पहला पेपर क्वालीफाइंग होगा, और मेरिट लिस्ट दूसरे और तीसरे पेपर के अंकों के आधार पर बनेगी। अंत में दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल होगा।

CSIR CEERI Recruitment 2026 Exam Pattern

तकनीकी अधिकारी का परीक्षा पैटर्न

परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगी (अंग्रेजी भाषा को छोड़कर)। परीक्षा का स्तर स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर का होगा। कुल प्रश्न 200 और समय 3 घंटे का होगा। प्रथम प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि दूसरे और तीसरे पेपर में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी।

पेपरविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
पेपर-Iमानसिक क्षमता परीक्षा501001 घंटा
पेपर-IIसामान्य जागरूकता
अंग्रेजी भाषा
25
25
75
75
30 मिनट
पेपर-IIIसंबंधित विषय10030090 मिनट

टेक्नीशियन – 1 का परीक्षा पैटर्न

पेपर का स्तर 10वीं, 12वीं या आईटीआई लेवल का होगा। प्रश्नों की संख्या 150 और समय 2 घंटे 30 मिनट का होगा। पहले पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, और दूसरे व तीसरे पेपर में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी।

पेपरविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
पेपर-Iमानसिक क्षमता परीक्षा501001 घंटा
पेपर-IIसामान्य जागरूकता
अंग्रेजी भाषा
25
25
75
75
30 मिनट
पेपर-IIIसंबंधित विषय501501 घंटा

Salary (वेतनमान)

  • तकनीकी अधिकारी: पे लेवल – 7, वेतनमान – ₹44,900 से ₹1,42,400
  • टेक्नीशियन (1): पे लेवल – 2, वेतनमान – ₹19,900 से ₹63,200

How to Apply CSIR CEERI Recruitment 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट ceeri.res.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन में CSIR CEERI Recruitment 2026 नोटिफिकेशन देखें।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

CSIR CEERI Recruitment 2026 Important Links

CSIR CEERI Recruitment 2026 फॉर्म प्रारंभ21 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि20 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करेंApply Now
आधिकारिक अधिसूचनाDownload here
आधिकारिक वेबसाइटceeri.res.in

FAQ

CSIR CEERI Recruitment 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है:

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 को रात्रि 11:59 तक है।

CSIR CEERI Recruitment 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

चयन ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form