Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: Apply for Guest Faculty Posts

Img Not Found

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026: आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा इस योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पड़े पदों पर अतिथि शिक्षकों (Guest Faculty) के रूप में अध्यापन कार्य कराने के लिए आवेदन आमंत्रित करना है। इस पहल से उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। योजना के तहत आवेदन 15 जून से 20 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

जिन राजकीय महाविद्यालयों में वर्तमान में शिक्षकों के पद रिक्त हैं, वहां अध्यापन कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए विषय विशेषज्ञों और अनुभवी व्यक्तियों को अतिथि संकाय के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति पूर्ण रूप से अस्थाई प्रकृति की होगी। योजना के अंतर्गत, विषय विशेषज्ञों, योग्य शिक्षकों और अनुभवी उम्मीदवारों को अतिथि संकाय के रूप में नियुक्त किया जाएगा। योजना की चयन प्रक्रिया, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन राजस्थान विद्या संबल योजना 2026
पद का नाम सहायक प्रोफेसर (विभिन्न विषय)
विज्ञापन संख्या अतिथि संकाय 2026
शैक्षणिक सत्र 2026-27
वेतनमान ₹800 प्रति घंटा
नौकरी का स्थान राजस्थान के सरकारी महाविद्यालय
श्रेणी राजस्थान अतिथि संकाय शिक्षक 2026
आवेदन का तरीका ऑफलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 15 जून से 20 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत अतिथि शिक्षकों के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह योजना सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर योग्य और अनुभवी शिक्षकों को अतिथि संकाय के रूप में नियुक्त करने के लिए है। योजना के तहत आवेदन 15 जून 2026 से शुरू होंगे और ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 है। आवेदन पत्रों की जांच और पैनल का अनुमोदन 30 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद, संबंधित महाविद्यालय आवश्यकतानुसार अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करेंगे।

गतिविधि निर्धारित तिथि
विज्ञप्ति जारी होने की तिथि 11 जून 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 15 जून 2026
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 (शनिवार), सायंकाल 05:00 बजे तक
आवेदन पत्रों की जांच और पैनल का अनुमोदन 30 जून 2026 तक
महाविद्यालयों द्वारा अतिथि संकाय आमंत्रण आवश्यकतानुसार (सत्र जुलाई 2026 से)

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 आवेदन शुल्क

इस योजना के तहत आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है। सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 आयु सीमा

अतिथि संकाय के रूप में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ NET/SLET/SET/Ph.D. होना अनिवार्य है। पीएच.डी. धारकों और संबंधित विषय में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। राजस्थान के मूल निवासी उम्मीदवारों को भी वरीयता मिलेगी।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 चयन प्रक्रिया

इस योजना के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के माध्यम से नहीं होगा। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। मेरिट सूची 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसका निर्धारण इस प्रकार होगा:

क्र.सं. शैक्षणिक स्तर / योग्यता अंक निर्धारण (स्कोर)
1. स्नातक 80% या अधिक = 21 अंक
60% से 80% से कम = 19 अंक
55% से 60% से कम = 16 अंक
45% से 55% से कम = 10 अंक
2. स्नातकोत्तर 80% या अधिक = 25 अंक
60% से 80% से कम = 23 अंक
55% (SC/ST/OBC-NCL/PWD हेतु 50%) से 60% से कम = 20 अंक
3. एम.फिल 60% और उससे अधिक = 07 अंक
55% से 60% से कम = 05 अंक
4. पी.एच.डी. एकमुश्त = 25 अंक
5. पात्रता परीक्षा JRF सहित NET = 10 अंक
केवल NET = 08 अंक
SLET / SET = 05 अंक
6. शोध प्रकाशन यूजीसी लिस्टेड या पीयर-रिव्यूड जर्नल में प्रकाशित प्रति शोध पत्र 2 अंक (अधिकतम 06 अंक)
7. शिक्षण / पोस्ट डॉक्टोरल अनुभव प्रति वर्ष 02 अंक (अधिकतम 10 अंक) (1 वर्ष से कम होने पर आनुपातिक रूप से कम होंगे)
8. पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय स्तर (भारत सरकार/मान्यता प्राप्त निकाय) = 03 अंक
राज्य स्तरीय (राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त) = 02 अंक
  • एम.फिल और पी.एच.डी. दोनों हैं: अधिकतम 25 अंक
  • JRF/NET/SET : अधिकतम 10 अंक
  • अवार्ड: अधिकतम 03 अंक ही मान्य होंगे।

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. 10वीं और 12वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
  2. स्नातक (UG) के सभी वर्षों की अंकतालिकाएं एवं डिग्री
  3. स्नातकोत्तर (PG) की अंकतालिकाएं एवं डिग्री
  4. NET / JRF / SET / SLET का प्रमाण पत्र
  5. M.Phil / Ph.D. की डिग्री एवं आवश्यक रेगुलेशन प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. मूल निवास प्रमाण पत्र
  8. विशेष योग्यजन होने पर वैध प्रमाण पत्र
  9. शोध प्रकाशन की प्रति (जिसमें ISSN नंबर, जर्नल का नाम स्पष्ट हो)
  10. शिक्षण अनुभव या पोस्ट-डॉक्टोरल अनुभव का ठोस प्रमाण पत्र
  11. राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय पुरस्कार का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  12. आधार कार्ड की स्पष्ट फोटोकॉपी
  13. निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षरित शपथ पत्र (Affidavit)

वेतनमान

प्रति घंटा / कालांश मानदेय अधिकतम साप्ताहिक घंटे अवधि / कार्य सीमा
₹800/- 14 घंटे सेमेस्टर की परीक्षा प्रारम्भ होने / पाठ्यक्रम पूर्ण होने अथवा विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम पूर्ण करवाये जाने हेतु निर्धारित अवधि, इनमें से जो भी पहले हो।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 का नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है।
  • फिर आवेदन फार्म और शपथ पत्र डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • आवेदन फॉर्म में सबसे ऊपर आवेदित महाविद्यालय और विषय का नाम स्पष्ट अक्षरों में लिखना है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति साथ में लगानी है।
  • इसके बाद उपयुक्त आकार के लिफाफे में डालकर निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना है।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 महत्वपूर्ण लिंक

Start Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 form 15 जून 2026
Last Date Offline Application form 20 जून 2026
Download Application form Application form
Official Notification Download here
Official Website hte.rajasthan.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हो जाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तक है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

राजस्थान विद्या संबल योजना में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 में सैलरी कितनी मिलेगी?

इसमें चयनित अभ्यर्थी को प्रति घंटा ₹800 का वेतन दिया जाएगा, जो सप्ताह में अधिकतम 14 घंटे तक होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form