Railway Technician Recruitment 2026: 6565 Vacancies Announced - Apply by July 29!

Img Not Found

भारतीय रेलवे ने तकनीशियन के 6565 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के 323 पद और तकनीशियन ग्रेड तृतीय के 6242 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगी।

इस भर्ती के लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिग्री होनी चाहिए।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
पद का नाम टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III
विज्ञापन संख्या CEN No. 02/2026
रिक्तियों की संख्या 6565 पद
नौकरी का स्थान पूरे भारत में
श्रेणी RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 30 जून से 29 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026
परीक्षा की तिथि बाद में सूचित किया जाएगा

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक, ईबीसी, अल्पसंख्यक, ट्रांसजेंडर और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों को ₹400 और अन्य आरक्षित वर्गों को पूरे ₹250 रिफंड कर दिए जाएंगे।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹500
एससी / एसटी / महिला / पूर्व सैनिक/ ईबीसी ₹250
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 आयु सीमा

रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय के लिए 18 से 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 शैक्षिक योग्यता

  • रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल: भौतिकी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस/ सूचना प्रौद्योगिकी/ इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी या इन ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा।
  • रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय: दसवीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

सीबीटी परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में सामान्य और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40%, ओबीसी और एससी को 30%, एसटी को 25% अंक लाने अनिवार्य हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 2% की छूट मिल सकती है।

रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल:

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय अवधि
सामान्य जागरूकता 10 10 90 मिनट
(दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 30 मिनट अतिरिक्त)
सामान्य बुद्धि और तर्क 15 15
कंप्यूटर और अनुप्रयोगों का मूल 20 20
गणित 20 20
बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग 35 35
कुल 100 100

रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय:

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय अवधि
गणित 25 25 90 मिनट
(दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 30 मिनट अतिरिक्त)
सामान्य बुद्धि और तर्क 25 25
सामान्य विज्ञान 40 40
सामान्य जागरूकता 10 10
कुल 100 100

वेतनमान

रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद के लिए वेतन लेवल 5 के तहत बेसिक वेतन 29200 रुपए और रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय के लिए वेतन लेवल 2 के तहत बेसिक वेतन 19900 रुपए होगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपना पद और रेलवे रीजन चुनें और आवेदन फॉर्म भरें। व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अन्य सभी विवरण सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 फॉर्म शुरू 30 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form