AAICLAS Security Screener Recruitment 2026: Apply Online for 158 Vacancies

Img Not Found

एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने विभिन्न एयरपोर्ट्स पर सिक्योरिटी स्क्रीनिंग (फ्रेशर) के 158 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ग्रेजुएशन के अंकों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्क्रीनिंग भर्ती के लिए आवेदन 18 मई 2026 से 8 जून 2026 तक किए जा सकते हैं।

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड
पद का नाम सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर)
विज्ञापन संख्या 01/2026
रिक्तियां 158 पद
वेतनमान ₹30,000 से ₹34,000
अनुबंध अवधि 3 साल
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 18 मई से 8 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 18 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

Vacancy Details (पदों का विवरण)

एयरपोर्ट/स्थान पद संख्या
देहरादून 17
कोलकाता 25
पटना 37
त्रिची 28
कालीकट 17
उदयपुर 34

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Application Fee

एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्क्रीनिंग भर्ती 2026 में सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी ₹750
एससी / एसटी / महिलाएं / ईडब्ल्यूएस छूट प्राप्त
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Age Limit

एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्क्रीनिंग भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Educational Qualification

एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्क्रीनिंग भर्ती 2026 के लिए, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 55% रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा पढ़ने और बोलने में सक्षम होना चाहिए और स्थानीय भाषा से परिचित होना चाहिए।

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Selection Process

सबसे पहले, उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंत में, मेडिकल और दस्तावेज़ सत्यापन होगा।

How to Apply AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाना है।
  • इसके बाद, 'करियर' (Career) विकल्प में जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • फिर, 'अप्लाई नाउ' (Apply Now) लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़, नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में, आवेदन फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Important Links

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 फॉर्म शुरू 18 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form