Indian Army CSBO Grade-II Recruitment 2026: 190 Vacancies Announced for 10th Pass

Img Not Found

भारतीय सेना सीएसबीओ ग्रेड-II भर्ती 2026 - विस्तृत जानकारी

भारतीय सेना ने ग्रुप सी के अंतर्गत सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर (CSBO) ग्रेड-II के 190 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ऑफलाइन मोड के माध्यम से की जाएगी और दसवीं पास भारतीय नागरिकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। आवेदन 2 मई 2026 से 5 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती संगठन का अवलोकन

भर्ती संगठन रक्षा मंत्रालय (भारतीय सेना)
पद का नाम सीएसबीओ (सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर) ग्रेड-II
विज्ञापन संख्या सीएसबीओ ग्रेड-II, ग्रुप सी
रिक्तियां 190 पद
वेतन/वेतनमान लेवल-3 (₹21,700 + भत्ते)
नौकरी का स्थान ऑल इंडिया सर्विस लायबिलिटी
श्रेणी भारतीय सेना सीएसबीओ द्वितीय ग्रेड भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑफलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 2 मई से 5 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 2 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि 5 जून 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

पदों का विवरण

भारतीय सेना द्वारा सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर के कुल 190 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए रिक्तियों का वितरण इस प्रकार है:

  • सामान्य (UR): 94 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 22 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 12 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 43 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 19 पद
  • PwBD (विकलांग): 12 पद
  • भूतपूर्व सैनिक (ESM): 20 पद

आवेदन शुल्क

भारतीय सेना सीएसबीओ भर्ती 2026 में सभी अभ्यार्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 5 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • आयु सीमा गणना: 5 जून 2026 के आधार पर।

आयु में छूट

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 03 वर्ष
  • अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST): 05 वर्ष
  • विकलांग व्यक्ति (PwBD): 10 वर्ष (SC/ST होने पर +5 और OBC होने पर +3 अतिरिक्त वर्ष)
  • भूतपूर्व सैनिक: सेना/नौसेना/वायुसेना में सेवा की अवधि के साथ अतिरिक्त 03 वर्ष
  • विभागीय उम्मीदवार (03 साल सेवा वाले): 40 वर्ष तक (SC/ST के लिए 45 वर्ष)

शैक्षणिक योग्यता

भारतीय सेना सीएसबीओ भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, प्राइवेट बोर्ड एक्सचेंज संभालने का न्यूनतम 6 महीने का अनुभव और हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्र की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची बनाई जाएगी। हालांकि, प्रैक्टिकल और इंटरव्यू में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

भाग विषय अंक
भाग-I सामान्य बुद्धिमत्ता और संख्यात्मक योग्यता 25
भाग-II सामान्य जागरूकता 25
भाग-III सामान्य अंग्रेजी 25
भाग-IV तर्क और युक्ति 25

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाएं।
  2. भारतीय सेना ग्रुप सी सीएसबीओ भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को Adobe Acrobat Reader में खोलें और सभी टेक्स्ट बॉक्स में बड़े अक्षरों में जानकारी भरें।
  4. फॉर्म में भरी गई जानकारी को सही-सही भरने के बाद इसे 'CBSO_YourFullName.pdf' नाम से सेव करें।
  5. अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करें और अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो को 'PHOTO_YourFullName.jpg' फॉर्मेट में सेव करें।
  6. इसके बाद आवेदन फॉर्म, फोटो और दस्तावेजों को नोटिफिकेशन में दिए गए ईमेल एड्रेस (sunshine.rise@nic.in) पर विषय (CSBO Application – Your Full Name) लिखकर निर्धारित प्रारूप में भेजें।
  7. अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले दिए गए ईमेल पते पर पहुंच जाना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र (या 10वीं की मार्कशीट)
  • मैट्रिकुलेशन पासिंग सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • PBX बोर्ड अनुभव प्रमाण पत्र (न्यूनतम 6 महीने)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास/अधिवास प्रमाण पत्र
  • भूतपूर्व सैनिकों के लिए डिस्चार्ज बुक की प्रति
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र)

महत्वपूर्ण लिंक

भारतीय सेना सीएसबीओ ग्रेड-II भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 2 मई 2026
ऑफलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 5 जून 2026
आवेदन पत्र यहां क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form