RBI Assistant Recruitment 2026: 650 पदों पर बंपर भर्ती! आवेदन शुरू, पूरी जानकारी यहां देखें!

Img Not Found

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने विभिन्न कार्यालयों में असिस्टेंट के कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूरे भारत में आयोजित की जाएगी।

मुख्य विवरण:

  • भर्ती संगठन: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • पद का नाम: असिस्टेंट
  • कुल पद: 650
  • वेतनमान: मूल वेतन ₹29,000/-
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: rbi.org.in

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन प्रारंभ तिथि 16 फरवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि 8 मार्च 2026
प्रारंभिक परीक्षा तिथि 11 अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा तिथि 7 जून 2026

पदों का विवरण (कार्यालय-वार):

कुल 650 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें मुंबई में सर्वाधिक 249 पद और नई दिल्ली में 49 पद शामिल हैं। अन्य कार्यालयों जैसे अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर और लखनऊ, कोलकाता, नागपुर, पटना और तिरुवनंतपुरम में भी पद उपलब्ध हैं।

आवेदन शुल्क:

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹450
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक ₹50
भुगतान मोड ऑनलाइन

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आयु की गणना 1 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आयु में छूट:

  • एससी/एसटी: अधिकतम 33 वर्ष तक
  • ओबीसी: अधिकतम 31 वर्ष तक
  • दिव्यांग: श्रेणी के अनुसार 10 वर्ष तक की छूट
  • विधवा/तलाकशुदा महिलाएं: अधिकतम 35 वर्ष तक (एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष तक)
  • भूतपूर्व सैनिक: सशस्त्र बलों में की गई सेवा की अवधि और 3 वर्ष तक (अधिकतम 50 वर्ष तक)
  • आरबीआई कार्य अनुभव: अनुभव के वर्षों के बराबर, अधिकतम 3 वर्ष तक

शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री।
  • एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए केवल स्नातक पास होना आवश्यक है।
  • कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान।
  • स्थानीय भाषा (जिस राज्य से आवेदन किया है) को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में निपुणता।

चयन प्रक्रिया:

अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) - क्वालीफाइंग प्रकृति की
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  3. भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test - LPT) - क्वालीफाइंग प्रकृति की
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. मेडिकल परीक्षा

अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न:

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 10 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और फिर भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए 2 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा एग्जाम पैटर्न:

विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय (Duration)
अंग्रेजी भाषा (English) 30 30 20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) 35 35 20 मिनट
तर्क क्षमता (Reasoning Ability) 35 35 20 मिनट
कुल योग 100 100 60 मिनट

मुख्य परीक्षा एग्जाम पैटर्न:

विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय (Duration)
तर्क क्षमता (Reasoning) 40 40 30 मिनट
अंग्रेजी भाषा (English Language) 40 40 30 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) 40 40 30 मिनट
सामान्य जागरूकता (General Awareness) 40 40 25 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge) 40 40 20 मिनट
कुल योग 200 200 135 मिनट

आवेदन कैसे करें:

  1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  2. वैकेंसी सेक्शन में RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  5. सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form