Rajasthan LDC Recruitment: Category-wise Application Numbers Revealed!

Img Not Found

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026: कैटेगरी-वार भरे गए कुल आवेदन फॉर्म की जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 10,644 पदों के लिए आयोजित की जा रही एलडीसी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक संपन्न हुई। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 और 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा। राजस्थान एलडीसी भर्ती में कुल भरे गए आवेदन फॉर्म की संख्या जारी कर दी गई है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों (कैटेगरी) के अनुसार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए आवेदन की जानकारी दी गई है।

नवीनतम जानकारी: कैटेगरी-वार कुल आवेदन फॉर्म

राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा में कैटेगरी-वार भरे गए आवेदन फॉर्म की संख्या जारी होने से अभ्यर्थियों को यह अनुमान लगाने में मदद मिलेगी कि किस कैटेगरी में कितना प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इस भर्ती के लिए कुल 5,92,818 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 4,04,720 पुरुष अभ्यर्थी और 1,88,098 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

विभिन्न श्रेणियों के अनुसार प्राप्त आवेदनों का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग (GEN): 23,414 आवेदन
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 64,566 आवेदन
  • एमबीसी (MBC): 33,866 आवेदन
  • ओबीसी (OBC): 2,43,119 आवेदन
  • अनुसूचित जाति (SC): 1,22,507 आवेदन
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 1,05,110 आवेदन
  • सहरिया क्षेत्र (SAHARIA): 236 आवेदन

टेबल: कैटेगरी-वार पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के आवेदन का विवरण

श्रेणी पुरुष महिला कुल
GEN 13,722 9,692 23,414
EWS 43,272 21,294 64,566
MBC 26,833 7,033 33,866
OBC 1,62,153 80,966 2,43,119
SC 86,857 35,650 1,22,507
ST 71,691 33,419 1,05,110
SAHARIA 192 44 236
कुल 404720 188098 5,92,818

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form