No title

Img Not Found

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 51 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों भारतीय नागरिकों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार SSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 21 मार्च 2026 से शुरू होंगे और 20 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे।

SSB SI Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठनसशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नामसब-इंस्पेक्टर (SI)
विज्ञापन संख्या524/RC/SSB/Combined Advt./CT to SI (Non-GD)/2025
रिक्तियां51 पद
वेतन/ वेतनमानलेवल-6, ₹35,400 से ₹112,400 प्रति माह
नौकरी का स्थानसंपूर्ण भारत
श्रेणीSSB सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि21 मार्च से 20 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटssb.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि21 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथिसूचित किया जाएगा

Vacancy Details (पदों का विवरण)

सशस्त्र सीमा बल द्वारा ग्रुप बी के तहत सब-इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स), सब-इंस्पेक्टर (पायनियर) और सब-इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) के कुल 51 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पद का नाम रिक्तियां
सब-इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) 10
सब-इंस्पेक्टर (पायनियर) 21
सब-इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) 20

SSB SI Recruitment 2026 Application Fee

एसएसबी सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹ 200/-
एससी / एसटी / महिला / भूतपूर्व सैनिक छूट प्राप्त
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

SSB SI Recruitment 2026 Age Limit

सशस्त्र सीमा बल सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु = 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु = 30 वर्ष
  • आयु सीमा की गणना: 20 अप्रैल 2026 के आधार पर

SSB SI Recruitment 2026 Educational Qualification

सशस्त्र सीमा बल में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

SSB SI Recruitment 2026 Selection Process

सशस्त्र सीमा बल सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 में आवेदकों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, कौशल प्रशिक्षण और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply SSB SI Recruitment 2026

  • सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद SSB सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • फिर 'Apply Online' पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

SSB SI Recruitment 2026 Important Links

SSB SI Recruitment 2026 फॉर्म प्रारंभ 21 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form