Delhi Police Vacancy 2026: Revised Post Details for Constable, Driver & HC Released!

Img Not Found

दिल्ली पुलिस संशोधित रिक्ति सूचना 2026 का विस्तृत सारांश

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 25 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए संशोधित रिक्ति सूचना (Revised Vacancy Notice) जारी की है। यह नोटिस दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और ड्राइवर भर्ती से संबंधित है, जिसमें श्रेणीवार पदों की संख्या जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब संशोधित पदों की संख्या की जांच कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल संशोधित रिक्ति 2026

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक भरे गए थे और परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इसकी आधिकारिक आंसर की 13 जनवरी 2026 को जारी की गई थी। इस भर्ती में कुल 7201 पद रखे गए हैं, जिनका विस्तृत श्रेणीवार विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

पद का नाम UR EWS OBC SC ST कुल
कॉन्स्टेबल (पुरुष) – सामान्य 1733 434 956 729 337 4189
कॉन्स्टेबल (पुरुष) – पूर्व सैनिक (अन्य) 96 24 53 62 36 271
कॉन्स्टेबल (पुरुष) – पूर्व सैनिक (कमांडो) 96 24 56 138 51 365
कुल कॉन्स्टेबल (पुरुष) 1925 482 1065 929 424 4825
कॉन्स्टेबल (महिला) 948 238 525 457 208 2376
कुल योग (Grand Total) 2873 720 1590 1386 632 7201

दिल्ली पुलिस ड्राइवर संशोधित रिक्ति 2026

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए गए थे। परीक्षा का आयोजन 16 और 17 दिसंबर 2025 को हुआ था, और आधिकारिक आंसर की 31 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी। एसएससी के संशोधित नोटिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस ड्राइवर के लिए कुल 660 पद निर्धारित किए गए हैं। श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:

श्रेणी UR EWS OBC SC ST कुल
ओपन 276 59 140 63 46 584
पूर्व सैनिक 31 07 15 14 09 76
कुल योग 307 66 155 77 55 660

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल संशोधित रिक्ति 2026

हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर से 20 अक्टूबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे, और परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इन पदों की संख्या पुरुषों के लिए 306 और महिलाओं के लिए 150 (कुल 456) कर दी गई है। श्रेणीवार विवरण नीचे दिया गया है:

हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) – पुरुष

श्रेणी UR EWS OBC SC ST कुल
ओपन 134 27 64 42 08 275
पूर्व सैनिक 15 03 07 05 01 31
कुल 149 30 71 47 09 306

हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) – महिला

श्रेणी UR EWS OBC SC ST कुल
ओपन 72 15 35 23 05 150
कुल 72 15 35 23 05 150

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल APO/ TPO संशोधित रिक्ति 2026

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) भर्ती के लिए आवेदन 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक भरे गए थे। परीक्षा 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी, और इसकी आधिकारिक आंसर की 5 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। इस भर्ती में पुरुषों के लिए 297 पद और महिलाओं के लिए 146 पद (कुल 443) रखे गए हैं। श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:

हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) – पुरुष

क्र.सं. श्रेणी UR EWS OBC SC ST कुल
1 ओपन 100 24 63 25 14 226
2 विभागीय 13 03 08 03 02 29
3 भूतपूर्व सैनिक 13 03 08 10 08 42
कुल योग 126 30 79 38 24 297

हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) – महिला

क्र.सं. श्रेणी UR EWS OBC SC ST कुल
1 ओपन 56 13 35 17 11 132
2 विभागीय 06 01 04 02 01 14
कुल योग 62 14 39 19 12 146

संशोधित रिक्ति सूचना कैसे जांचें

दिल्ली पुलिस की संशोधित रिक्ति सूचना 2026 की जांच करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर 'नोटिस बोर्ड' सेक्शन ढूंढें।
  • 'दिल्ली पुलिस रिवाइज्ड वेकेंसी नोटिस 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें आप श्रेणीवार रिक्तियों की जांच कर सकते हैं।

प्रत्येक पद (कांस्टेबल, ड्राइवर, हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल, हेड कांस्टेबल AWO/TPO) के लिए अलग-अलग संशोधित रिक्ति सूचना पीडीएफ फाइलें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form