Western Railway Recruitment 2026: 5349 Apprentice Vacancies Announced!

Img Not Found

वेस्टर्न रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 5349 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए 10वीं कक्षा और आईटीआई पास पुरुष और महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा और चयन सीधे मेरिट के आधार पर होगा। वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 21 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे।

वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन रेलवे भर्ती सेल, वेस्टर्न रेलवे
पद का नाम एक्ट अप्रेंटिस
विज्ञापन संख्या RRC/WR/04/2025
रिक्तियां 5349 पद
नौकरी का प्रकार अप्रेंटिस प्रशिक्षण
प्रशिक्षण अवधि 1 वर्ष
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 21 फरवरी से 23 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 21 फरवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि 23 मार्च 2026
मेरिट सूची सूचित किया जाएगा

वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस रु. 100
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला छूट है
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2026 आयु सीमा

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 23 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। ओबीसी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट, दिव्यांग अभ्यर्थी को 10 वर्ष की छूट और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु = 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु = 24 वर्ष
  • आयु सीमा की गणना: 23 मार्च 2026 के आधार पर।

वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए।

वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदकों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। दोनों को इसमें समान वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा।

वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2026 कैसे आवेदन करें

  • सबसे पहले वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाएं।
  • इसके बाद वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा ध्यान से पढ़ें।
  • फिर 'Apply Online' पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़, नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 21 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form