SBI CBO Recruitment 2026: 2273 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 29 जनवरी से

Img Not Found

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्कल आधारित अधिकारी (सीबीओ) के 2273 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसमें 2050 नियमित पद और 223 बैकलॉग पद शामिल हैं। यह भर्ती देश भर के महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। एसबीआई सर्कल आधारित अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन 29 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे।

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
पद का नाम सर्किल आधारित अधिकारी (सीबीओ)
विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025-26/18
रिक्तियां 2273 पद
वेतनमान मूल वेतन ₹48,480 और अन्य भत्ते
नौकरी का स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 29 जनवरी से 25 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 29 जनवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि मार्च 2026

पदों का विवरण

एसबीआई बैंक में सर्कल आधारित अधिकारी के कुल 2273 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के 852 पद, ओबीसी के 592 पद, ईडब्ल्यूएस के 200 पद, अनुसूचित जाति के 327 पद और अनुसूचित जनजाति के 302 पद रखे गए हैं।

क्रम सर्किल कुल पद बैकलॉग वैकेंसी
1 अमरावती (आंध्र प्रदेश) 97 1
2 बेंगलुरु (कर्नाटक) 200 11
3 भोपाल (MP / छत्तीसगढ़) 97 17
4 भुवनेश्वर (ओडिशा) 80 1
5 चंडीगढ़ (J&K, HP, HR, PB, लद्दाख) 103 4
6 चेन्नई (तमिलनाडु / पुदुचेरी) 165 37
7 गांधीनगर (गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन एवं दीव) 194 42
8 गुवाहाटी (नॉर्थ ईस्ट) 68 11
9 हैदराबाद (तेलंगाना) 80 0
10 जयपुर (राजस्थान) 103 1
11 कोलकाता (WB / सिक्किम / A&N) 200 31
12 लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 200 20
13 महाराष्ट्र 194 10
14 मुंबई मेट्रो (महाराष्ट्र / गोवा) 143 2
15 नई दिल्ली (दिल्ली / उत्तराखंड / HR / UP) 76 6
16 तिरुवनंतपुरम (केरल / लक्षद्वीप) 50 29

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

एसबीआई सर्कल आधारित अधिकारी भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹750
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी छूट
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 आयु सीमा

एसबीआई सर्कल आधारित अधिकारी भर्ती में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसका मतलब है कि अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 1996 से पहले और 31 दिसंबर 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 शैक्षिक योग्यता

एसबीआई सर्कल आधारित अधिकारी भर्ती 2026 में अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्री धारक होना चाहिए। आवेदक के पास न्यूनतम 2 वर्ष का बैंक अधिकारी के रूप में अनुभव और संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

एसबीआई सर्कल आधारित अधिकारी भर्ती 2026 में आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, अनुभव और जॉब प्रोफाइल सत्यापन, साक्षात्कार, स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

एसबीआई सर्कल आधारित अधिकारी पद के लिए परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ परीक्षा 120 अंकों की और 2 घंटे की होगी, जबकि वर्णनात्मक परीक्षा 50 अंकों की और 30 मिनट की होगी। स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो 50 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट सूची में ऑनलाइन परीक्षा का 75% वेटेज और साक्षात्कार का 25% वेटेज शामिल होगा।

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'करियर' (Career) ऑप्शन में 'करंट ओपनिंग्स' (Current Openings) पर क्लिक करें।
  • फिर एसबीआई सर्किल बेस्ट ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • 'अप्लाई ऑनलाइन' (Apply Online) पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 29 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करें यहां आवेदन करें
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना यहां क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form