
राजस्थान आरटीई प्रवेश 2026
राजस्थान आरटीई प्रवेश 2026: निजी स्कूलों में निःशुल्क एडमिशन के लिए विस्तृत जानकारी
राजस्थान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गैर-सरकारी (निजी) स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह योजना सत्र 2026-27 के लिए है, जिसमें दुर्बल वर्ग और असुविधाग्रस्त समूहों के बच्चों को कक्षा 8वीं तक और अब राज्य सरकार की योजना के बाद 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा। आरटीई के अंतर्गत, निजी विद्यालयों को अपनी प्रवेश स्तर की कक्षाओं में कुल सीटों का 25% इन बच्चों के लिए आरक्षित रखना होता है। राजस्थान में लगभग 40 हजार निजी विद्यालय इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त हैं।
मुख्य विवरण
विभाग का नाम
प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना का नाम
आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियम
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
आरक्षित सीटें
निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें
प्रवेश कक्षाएं
प्री प्राइमरी 3+, प्री प्राइमरी 4+, प्री प्राइमरी 5+, कक्षा प्रथम
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल
राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल (rajpsp.nic.in)
महत्वपूर्ण तिथियां
आरटीई प्रवेश 2026 के लिए आवेदन और आवंटन की महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं:
विवरण/गतिविधि
टाइमफ्रेम
संबंधित विद्यालय द्वारा विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना
17 फरवरी 2026 तक
अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना व दस्तावेज अपलोड करना
20 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का वरीयता क्रम निर्धारण
6 मार्च 2026
बालक/अभिभावक द्वारा विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन (Choice filling)
6 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक
प्रथम चरण आवंटन (राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय)
13 मार्च 2026
प्रथम चरण दस्तावेज सत्यापन
13 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक
द्वितीय चरण आवंटन (राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय)
27 मार्च 2026
द्वितीय चरण दस्तावेज सत्यापन
27 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक
शेष रिक्त सीटों पर आवंटन (तृतीय चरण आवश्यक होने पर)
13 अप्रैल 2026
तृतीय चरण दस्तावेज सत्यापन
13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक
आयु सीमा
विभिन्न प्रवेश कक्षाओं के लिए निर्धारित आयु सीमा निम्नलिखित है (आयु 31 मार्च 2026 तक की गणना के अनुसार):
कक्षा का नाम
प्रवेश हेतु आयु
Pre Primary 3+ (PP.3+)
3 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 4 वर्ष तक
Pre Primary 4+ (PP.4+)
4 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 5 वर्ष तक
Pre Primary 5+ (PP.5+)
5 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 6 वर्ष तक
First (कक्षा प्रथम)
6 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 7 वर्ष तक
आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- बच्चों की आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या आंगनबाड़ी अभिलेख।
- बालक/अभिभावक का निवास संबंधी प्रमाण पत्र।
- दुर्बल वर्ग के बालकों के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तक होने का प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।
आवेदन कैसे करें
अभिभावक आरटीई प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन निम्नलिखित चरणों का पालन करके कर सकते हैं:
- सर्वप्रथम, राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
- अभिभावक स्वयं या अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- "अप्लाई ऑनलाइन" लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन के लिए आपको अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की सहायता से एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- अभिभावक अपने गांव या परिक्षेत्र की अधिकतम पांच इच्छित विद्यालयों का विकल्प वरीयता अनुसार भर सकते हैं।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि
20 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
4 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन करें
यहां आवेदन करें
आधिकारिक अधिसूचना
यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट
rajpsp.nic.in