PNB Apprentice Recruitment 2026: 5110 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन!

Img Not Found

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस के 5110 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगी।

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठनपंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पद का नामअप्रेंटिस
विज्ञापन संख्याHRD/APPRENTICE/ADVT/2025-26
रिक्तियां5138 पद
वजीफा₹12,300 से ₹15000
नौकरी का स्थानसंपूर्ण भारत
श्रेणीPNB अप्रेंटिस भर्ती 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि8 फरवरी से 24 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटpnb.bank.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 फरवरी 2026
परीक्षा तिथिमार्च 2026

पदों का विवरण

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अप्रेंटिस के कुल 5138 पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। पदों की संख्या राज्यवार इस प्रकार है:

राज्यरिक्तियां
अंडमान और निकोबार01
आंध्र प्रदेश56
अरुणाचल प्रदेश03
असम132
बिहार310
चंडीगढ़58
दादरा और नगर हवेली01
दमन और दीव01
दिल्ली417
गोवा07
गुजरात138
हरियाणा348
हिमाचल प्रदेश162
जम्मू और कश्मीर53
झारखंड95
कर्नाटक64
केरल83
लेह02
मध्य प्रदेश180
महाराष्ट्र232
मणिपुर13
मेघालय08
मिजोरम03
नगालैंड02
ओडिशा142
पुडुचेरी02
पंजाब462
राजस्थान363
सिक्किम03
तमिलनाडु121
तेलंगाना69
त्रिपुरा28
उत्तर प्रदेश814
उत्तराखंड152
पश्चिम बंगाल532
छत्तीसगढ़81

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये रखा गया है। हालांकि, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष)944 रुपये
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (महिला)708 रुपये
एससी / एसटी / ट्रांसजेंडर / पीडब्ल्यू बीडी236 रुपये
भुगतान का माध्यमऑनलाइन

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 आयु सीमा

पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु = 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु = 28 वर्ष
  • आयु सीमा की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर।

आयु में छूट

श्रेणीआयु में छूट
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग3 वर्ष
विकलांग व्यक्ति (PwBD)10 वर्ष
विधवा, तलाकशुदा महिलाएँ (जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की)Gen/EWS 35 वर्ष, OBC 38 वर्ष, SC/ST 40 वर्ष तक

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 शैक्षिक योग्यता

पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा की परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आपको बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य / वित्तीय जागरूकता2525
सामान्य अंग्रेजी2525
मात्रात्मक और तर्क क्षमता2525
कंप्यूटर ज्ञान2525
कुल100100

पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय मिलेगा।

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना है।
  • इसके बाद, पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें।
  • फिर 'Apply Online' पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में, आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 फॉर्म शुरू8 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि24 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां आवेदन करें
आधिकारिक अधिसूचनायहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइटpnb.bank.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form