राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: 269 पदों पर आवेदन शुरू, पूरी जानकारी यहां देखें!

Img Not Found

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 का विस्तृत सारांश

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वनपाल भर्ती 2026 के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 269 वनपाल पदों को भरा जाएगा। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न होगी। आवेदन फॉर्म 6 जनवरी 2026 से भरे जाएंगे और इसकी अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

संगठन का नाम पद का नाम विज्ञापन संख्या कुल पद वेतनमान कार्य स्थान आवेदन का तरीका आवेदन की तिथि आधिकारिक वेबसाइट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) वनपाल 01/2026 269 पे मैट्रिक्स लेवल 8 राजस्थान ऑनलाइन 6 जनवरी से 11 फरवरी 2026 rssb.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 6 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि जल्द सूचित की जाएगी

पदों का विवरण

कुल 269 पदों में से 213 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 46 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए: ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए: ₹400

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। चूंकि पिछले तीन वर्षों से वनपाल भर्ती नहीं हुई है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आयु में छूट

  • सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
  • विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. मेडिकल परीक्षा

परीक्षा पैटर्न

विवरण जानकारी
विषय सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, समसामयिक मामले (राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में उच्च माध्यमिक स्तर के)।
प्रश्नों की संख्या 100
कुल अंक 100
समय 2 घंटे
  • यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • परीक्षा में 1/3 (एक तिहाई) ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) होगा।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. 'कैंडिडेट कॉर्नर' में 'एडवर्टाइजमेंट' लिंक पर क्लिक करें।
  3. 'वनपाल भर्ती 2026' के नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  4. इसके बाद, एसएसओ पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  5. रिक्रूटमेंट पोर्टल पर 'Rajasthan Forester Recruitment 2026' के 'अप्लाई नाउ' लिंक पर क्लिक करें।
  6. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  7. सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  8. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि आवश्यक हो)।
  9. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form