आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026: 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, 252 पदों पर करें आवेदन

Img Not Found

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती 12वीं पास महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न राज्यों में जिला स्तर पर आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर के कुल 252 पदों को भरा जाएगा। यह पद पूरी तरह से एक वर्ष की अवधि के लिए संविदा (अनुबंध) पर आधारित हैं। आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 11 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं।

आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 का अवलोकन

भर्ती संगठन सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड
पद का नाम आधार सुपरवाइजर/ ऑपरेटर
योग्यता 12वीं पास
रिक्तियां 252 पद
नौकरी की प्रकृति संविदा (1 वर्ष)
नौकरी स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 11 फरवरी से 10 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 11 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026
साक्षात्कार की तिथि सूचित की जाएगी

आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवार इसे निःशुल्क भर सकते हैं।

आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 आयु सीमा

आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

  • आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • अथवा 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स किया हो।
  • अथवा 10वीं के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया हो।
  • इनके अतिरिक्त, आवेदक के पास UIDAI द्वारा अधिकृत परीक्षण और प्रमाणन एजेंसी द्वारा जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर छंटनी (शॉर्टलिस्ट) की जाएगी। इसके बाद, आवश्यकता पड़ने पर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयन पूरी तरह से एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर किया जाएगा।

आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले कॉमन सर्विस सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद, आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  • फिर 'Apply Online' पर क्लिक करें और आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अंत में, आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 11 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form