RRB NTPC Graduate Level Application Status 2026 Released: Check Your Form Now!

Img Not Found

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती एप्लीकेशन स्टेटस जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस 20 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे अब अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इस स्टेटस में अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या किसी कारणवश अस्वीकृत कर दिया गया है। यदि आवेदन अस्वीकृत हुआ है, तो उसका कारण भी दर्शाया जाएगा। यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती संगठन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
पद का नाम ग्रेजुएट पद
विज्ञापन संख्या CEN No. 06/2025
कुल पद 5810
आवेदन की तिथियां 21 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025
आवेदन में संशोधन की अवधि 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2025
एप्लीकेशन स्टेटस जारी होने की तिथि 20 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

पदों का विवरण

क्र.सं. पद का नाम कुल पद (सभी आरआरबी में)
1 चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर 161
2 स्टेशन मास्टर 615
3 गुड्स ट्रेन मैनेजर 3416
4 जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 921
5 सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 638
6 ट्रैफिक असिस्टेंट 59

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे जांचें

अभ्यर्थी निम्न चरणों का पालन करके अपना आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं:

  • सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाएं।
  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • "रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2025" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं, जिसमें यह जानकारी होगी कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है या अस्वीकृत।

महत्वपूर्ण लिंक

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें यहां क्लिक करें
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल एप्लीकेशन स्टेटस नोटिस यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form