
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026: विस्तृत सारांश
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला पर्यवेक्षक (Woman Supervisor) के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती समेकित बाल विकास सेवाएं (महिला एवं बाल विकास विभाग) के तहत की जा रही है। इस पद के लिए केवल वही महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 में योग्यता प्राप्त की है। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू होकर 5 फरवरी 2026 तक चलेगी, और आवेदन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे।
भर्ती का अवलोकन
| भर्ती संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | पर्यवेक्षक (महिला) |
| विज्ञापन संख्या | 02/2026 |
| कुल पद | 72 |
| वेतनमान | पे मैट्रिक्स लेवल 7 |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन फॉर्म भरने की तिथि | 7 जनवरी से 5 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां
| आयोजन | तिथि |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 5 फरवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 18 जून 2026 |
पदों का विवरण
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, महिला पर्यवेक्षक के कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में से 57 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 15 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए रखे गए हैं।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग और राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
- राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
- सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
- अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा।
- जिन्होंने पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आयु सीमा
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। चूंकि राजस्थान में एक वर्ष से महिला पर्यवेक्षक भर्ती नहीं हुई है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
- न्यूनतम आयु = 18 वर्ष
- अधिकतम आयु = 40 वर्ष
- आयु की गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर।
आयु में छूट
- सामान्य वर्ग की महिलाओं को आयु में 5 वर्ष की छूट।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट।
- विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं होगी।
- भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- 1 वर्ष से महिला पर्यवेक्षक भर्ती नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास RSCIT या इसके समकक्ष कोई कंप्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इस भर्ती के लिए केवल वे महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 में उत्तीर्णता प्राप्त की है।
चयन प्रक्रिया
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा: लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण। लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट आधारित होगी, जो 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
| प्रथम खण्ड | ||
| क्र.सं. | विषय | अंक–115 |
| (क) भाषा ज्ञान, तर्क शक्ति एवं सामान्य ज्ञान | ||
| 1 | सामान्य हिन्दी | 25 |
| 2 | सामान्य अंग्रेजी | 15 |
| 3 | गणित एवं सामान्य तर्क शक्ति | 25 |
| 4 | सामान्य ज्ञान | 30 |
| (ख) प्रवृत्तकीय गुण | 20 | |
| द्वितीय खण्ड | ||
| क्र.सं. | विषय | अंक–85 |
| (क) पोषण व स्वास्थ्य का ज्ञान तथा योजनाएं | ||
| 1 | पोषण | 10 |
| 2 | जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण का महत्व | 08 |
| 3 | गर्भवती की देखभाल | 08 |
| 4 | टीकाकरण | 08 |
| 5 | स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न कार्यक्रम | 15 |
| 6 | कुपोषण | 08 |
| 7 | सामान्य बीमारियों की जानकारी | 08 |
| (ख) शिशु की प्रारम्भिक देखभाल एवं शिक्षा | ||
| 1 | बाल विकास का परिचय | 10 |
| 2 | शाला पूर्व शिक्षा परिचय | 10 |
| कुल अंक | 200 | |
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि पेपर 200 अंकों का होगा।
- इस पेपर में नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) एक तिहाई भाग रखी गई है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद 'कैंडिडेट कॉर्नर' ऑप्शन में 'एडवर्टाइजमेंट' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपको 'महिला पर्यवेक्षक 2026' के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना है और यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' में जाएं और 'Rajasthan Woman Supervisor Recruitment 2026' के 'अप्लाई नाउ' लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
- फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें एवं भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट संभाल कर रखें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| लिंक का विवरण | लिंक |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 5 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करें | यहां आवेदन करें |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां डाउनलोड करें |
| RSSB महिला पर्यवेक्षक सिलेबस | यहां क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |