
इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026 - विस्तृत सारांश
इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026 का विस्तृत सारांश
इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के 260 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती जनवरी 2027 से शुरू होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए है। अविवाहित पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से किए जाएंगे।
मुख्य विवरण:
- भर्ती संगठन: इंडियन नेवी
- पद का नाम: शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर (सब-लेफ्टिनेंट)
- कुल पद: 260
- वेतनमान: लगभग 1,10,000/- रुपये प्रति माह
- नौकरी स्थान: अखिल भारतीय
- कोर्स प्रारंभ: जनवरी 2027, इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला, केरल
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रारंभ तिथि
24 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
24 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि
सूचित की जाएगी
आवेदन शुल्क:
इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा:
यह भर्ती जनवरी 2027 (ST27) कोर्स के लिए विभिन्न शाखाओं में अधिकारियों की भर्ती हेतु है। आयु सीमा शाखा/कैडर के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें जन्म की दोनों तिथियां शामिल हैं।
क्रम संख्या
ब्रांच / कैडर
कुल पद
जन्म तिथि (दोनों तिथियाँ शामिल)
1
Executive Branch (GS(X) / Hydro Cadre)
76 (जिसमें 06 Hydro)
02 Jan 2002 से 01 Jul 2007
2
Pilot
25
02 Jan 2003 से 01 Jan 2008
3
Naval Air Operations Officer (Observer)
20
02 Jan 2003 से 01 Jan 2008
4
Air Traffic Controller (ATC)
18
02 Jan 2002 से 01 Jan 2006
5
Logistics
10
02 Jan 2002 से 01 Jun 2007
6
Education
15
02 Jan 2002 से 01 Jan 2006
7
Engineering Branch (GS)
42
02 Jan 2002 से 01 Jul 2007
8
Submarine Tech Engineering
08
02 Jan 2002 से 01 Jul 2007
9
Electrical Branch (GS)
38
02 Jan 2002 से 01 Jul 2007
10
Submarine Tech Electrical
08
02 Jan 2002 से 01 Jul 2007
शैक्षणिक योग्यता:
अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- आवेदन फॉर्म की शॉर्टलिस्टिंग
- एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview)
- मेडिकल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
आवेदन कैसे करें:
इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- इंडियन नेवी एसएससी ऑफीसर रिक्रूटमेंट 2026 के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- 'रजिस्टर' लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त करें।
- लॉगिन करने के बाद 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।