
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा समय सारणी 2026
कार्यालय निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान, बीकानेर ने पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी (टाइम टेबल) जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए है, जिससे विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
परीक्षा विवरण:
- आयोजक: प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
- सत्र: 2025–26
- कक्षा 5 परीक्षा का नाम: प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा 2026
- कक्षा 8 परीक्षा का नाम: प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा 2026
- परीक्षा समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- आधिकारिक आदेश दिनांक: 17 दिसंबर 2025
कक्षा 5वीं की परीक्षाएं:
पांचवी बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। मुख्य विषय अंग्रेजी, गणित, हिंदी, पर्यावरण अध्ययन और विशेष विषय (संस्कृत/उर्दू/सिंधी) हैं। विद्यार्थी अपने स्कूल से या आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत टाइम टेबल देख सकते हैं।
कक्षा 5वीं का विस्तृत टाइम टेबल:
| दिनांक | वार | विषय |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंग्रेजी |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | अंतराल |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | रविवार अवकाश |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | अंतराल |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | गणित |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | अंतराल |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | हिन्दी |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंतराल |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | पर्यावरण अध्ययन |
| 01 मार्च 2026 | रविवार | रविवार अवकाश |
| 02 मार्च 2026 | सोमवार | होलिका दहन अवकाश |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | धूलण्डी (होली) अवकाश |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | अंतराल |
| 05 मार्च 2026 | गुरुवार | विशेष विषय (संस्कृत / उर्दू / सिन्धी) |
कक्षा 8वीं की परीक्षाएं:
आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का समय भी दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 8वीं के मुख्य विषयों में अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और तृतीय भाषा शामिल हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लाना होगा और सभी परीक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
कक्षा 8वीं का विस्तृत टाइम टेबल:
| दिनांक | वार | विषय |
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी (02) |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंतराल |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | हिन्दी (01) |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | रविवार अवकाश |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | विज्ञान (07) |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | अंतराल |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | सामाजिक विज्ञान (08) |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंतराल |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | गणित (09) |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | अंतराल |
| 01 मार्च 2026 | रविवार | रविवार अवकाश |
| 02 मार्च 2026 | सोमवार | होलिका दहन अवकाश |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | धूलण्डी (होली) अवकाश |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | तृतीय भाषा संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिन्धी (74) / पंजाबी (75) / संस्कृतम् (95) (संस्कृत शिक्षा विभाग) |
टाइम टेबल कैसे जांचें:
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का टाइम टेबल जांचने के लिए, विद्यार्थी इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'कैंडिडेट कॉर्नर' विकल्प में 'एग्जाम टाइम टेबल' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर 'राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं क्लास टाइम टेबल 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- इससे राजस्थान बोर्ड पांचवी और आठवीं कक्षा का टाइम टेबल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसके बाद विद्यार्थी अपनी कक्षा और विषय के अनुसार टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक:
- आधिकारिक वेबसाइट: rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
- पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के विस्तृत टाइम टेबल PDF के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।