Rajasthan BSTC Counselling 2026: Registration Starts, Know Dates & Apply

Img Not Found

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 10 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। राजस्थान के डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश बीएसटीसी काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा बीएसटीसी काउंसलिंग को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है और राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म 11 जून 2026 से शुरू हो गए हैं।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Overview

परीक्षा का नाम प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स 2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्था वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र 2026-27
अधिसूचना संख्या 01/2026
आवेदन अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
परीक्षा तिथि 20 मई 2026
एडमिट कार्ड रिलीज डेट 14 मई 2026
परीक्षा का समय 1st Shift: 9:00 AM to 12:00 PM; 2nd Shift: 2:30 PM to 5:30 PM
फाइनल आंसर की 30 May 2026
रिजल्ट डेट 10 जून 2026 (4:00 PM)
काउंसलिंग शुल्क एवं फॉर्म डेट 11 जून से 16 जून 2026 तक
अधिकृत वेबसाइट predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Latest News

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10 जून 2026 को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी इस रिजल्ट को राजस्थान बीएसटीसी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में श्रीगंगानगर के दौलतपुर की मुस्कान चौधरी ने 600 में से 552.607 स्कोर प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट मात्र 20 दिनों में जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 605242 अभ्यर्थियों में से 497178 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। यह परीक्षा 41 जिला मुख्यालयों के 1774 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके साथ ही, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग फॉर्म 11 जून से लेकर 16 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पंजीयन और काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी के नाम, माता एवं पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं पाठ्यक्रम के प्रकार में संशोधन नहीं किया जा सकता, जबकि अन्य जानकारी में संशोधन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी आवेदन फॉर्म में संशोधन 11 जून से लेकर 16 जून 2026 तक कर सकते हैं और संशोधन शुल्क ₹200 रखा गया है।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Important Dates

अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शुल्क ₹3000 जमा करने और काउंसलिंग में ऑनलाइन कॉलेजों का विकल्प भरने की तिथि 11 जून से लेकर 16 जून 2026 तक रखी गई है। इसमें काउंसलिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ईमित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करवा कर काउंसलिंग के दौरान अध्यापक शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरना होगा।

काउंसलिंग के बाद अलॉटमेंट रिजल्ट 20 जून 2026 को जारी किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थी यह चेक कर सकेंगे कि उन्हें कौन सी कॉलेज अलॉट की गई है। इस प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को ₹13555 का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 20 जून से लेकर 27 जून 2026 तक जमा करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग 20 जून से लेकर 29 जून 2026 तक करनी जरूरी होगी।

शिक्षा संस्थान द्वारा प्रमाणीकरण के उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल स्लिप प्राप्त करने की तिथि 20 जून से लेकर 29 जून 2026 तक रखी गई है। इसके बाद संस्थाओं द्वारा कक्षाओं का प्रारंभ 1 जुलाई 2026 से किया जाएगा। राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग 2026 की समय सारणी यहां पर उपलब्ध करवा दी है। इसके अलावा, अभ्यर्थी समय-समय पर बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक करते रहें।

राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग कार्यक्रम 2026

क्र.सं. विवरण अवधि / दिनांक
1 काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन (शुल्क ₹200/- ऑनलाइन भुगतान) 11 जून 2026 (गुरुवार) से 16 जून 2026 (मंगलवार) तक
2 काउंसलिंग पंजीयन (शुल्क ₹3000/- ऑनलाइन भुगतान) कर अध्यापक शिक्षा संस्थानों की सूची के अनुसार विकल्प (Choice) भरने की तिथि 11 जून 2026 (गुरुवार) से 16 जून 2026 (मंगलवार) तक
3 प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची (First Round Allotment List) 20 जून 2026 (शनिवार)
4 प्रथम चरण के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश शुल्क (₹13,555/-) का ऑनलाइन भुगतान करने की तिथि 20 जून 2026 (शनिवार) से 27 जून 2026 (शनिवार) तक
5 अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करना 20 जून 2026 (शनिवार) से 29 जून 2026 (सोमवार) तक
6 शिक्षण संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करना 20 जून 2026 (शनिवार) से 29 जून 2026 (सोमवार) तक
7 संस्था द्वारा प्रमाणीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 20 जून 2026 (शनिवार) से 29 जून 2026 (सोमवार) तक
8 संस्थानों द्वारा कक्षाओं का आरम्भ 01 जुलाई 2026 (बुधवार)
9 अपवर्ड मूवमेंट (Upward Movement) हेतु आवेदन करने की तिथि 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार) से 04 जुलाई 2026 (शनिवार) तक
10 अपवर्ड मूवमेंट के उपरान्त आवंटन परिणाम की घोषणा 07 जुलाई 2026 (मंगलवार)
11 अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक
12 संस्था द्वारा पोर्टल पर छात्र के प्रवेश को ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक
13 द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची (Second Round Allotment List) 13 जुलाई 2026 (सोमवार)
14 द्वितीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश शुल्क (₹13,555/-) का ऑनलाइन भुगतान 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 19 जुलाई 2026 (रविवार) तक
15 द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
16 संस्थानों द्वारा द्वितीय चरण के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
17 अभ्यर्थियों द्वारा लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना (द्वितीय चरण) 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
18 तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची (Third Round Allotment List) 22 जुलाई 2026 (बुधवार)
19 तृतीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश शुल्क (₹13,555/-) का ऑनलाइन भुगतान 22 जुलाई 2026 (बुधवार) से 27 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
20 तृतीय चरण के अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना 22 जुलाई 2026 (बुधवार) से 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) तक
21 संस्थानों द्वारा तृतीय चरण के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 22 जुलाई 2026 (बुधवार) से 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) तक
22 अभ्यर्थियों द्वारा लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना (तृतीय चरण) 22 जुलाई 2026 (बुधवार) से 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) तक
23 असफल या नॉन-रिपोर्टिंग अभ्यर्थियों को शुल्क रिफंड करना प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस की अवधि में

Rajasthan BSTC Counselling 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • BSTC 2026 स्कोर कार्ड
  • कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

How to Apply Rajasthan BSTC Counselling form 2026

  • सबसे पहले राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर एवं पूछी गई जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • अभ्यर्थी को काउंसलिंग के दौरान अधिक से अधिक कॉलेजों का चुनाव कर रहा है और अंत में ऑल राजस्थान कॉलेज का ऑप्शन भी सेलेक्ट कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना है।
  • अभ्यर्थी को काउंसलिंग में हिस्सा जरूर लेना है क्योंकि यदि काउंसलिंग में नंबर नहीं आता है तो ₹100 का शुल्क काटकर ₹2900 आवेदन शुल्क वापस मिल जाएगा।
  • अभ्यर्थी को सभी जानकारी भरने के बाद ही काउंसलिंग फॉर्म को लॉक करना है। ध्यान रहे, एक बार काउंसलिंग फॉर्म लॉक करने के बाद उसमें आप कोई भी संशोधन नहीं कर सकेंगे।
  • यदि अंतिम तिथि तक चॉइस लॉक नहीं की जाती है, तो अंतिम तिथि के बाद आपके द्वारा भरी गई चॉइस स्वत: ही लॉक हो जाएगी।
  • अभ्यर्थी काउंसलिंग फॉर्म भरने से पहले काउंसलिंग नोटिस में दी गई सभी तिथियां और दिशा निर्देश जरूर देख लें।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Counselling form 2026 Click Here
Rajasthan BSTC Counselling 2026 Notification Click Here
Rajasthan BSTC Result Check Click Here
Official Website predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Counselling 2026 की काउंसलिंग शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि कब है?

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग शुल्क ₹3000 रखा गया है और इसे ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 तक है।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 में काउंसलिंग फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि कब है?

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 तक है। अभ्यर्थी काउंसलिंग के दौरान अधिक से अधिक कॉलेजों का चुनाव करें और अंत में 'ऑल राजस्थान' ऑप्शन भी चुनें।

Rajasthan BSTC Counselling Result 2026 कब जारी किया जाएगा?

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग रिजल्ट की प्रथम अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 को जारी की जाएगी।

BSTC College Counselling Result 2026 के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग कब करनी होगी?

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज काउंसलिंग रिजल्ट या कॉलेज अलॉटमेंट के बाद संबंधित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर 29 जून 2026 तक रिपोर्टिंग करनी होगी। अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form