RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026: 1191 Vacancies for 10th Pass

Img Not Found

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (RRC SECR) बिलासपुर ने अप्रेंटिस के 1191 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए भारतीय महिला और पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 मई से 11 जून 2026 तक चलेगी।

RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
पद का नाम अप्रेंटिस
रिक्तियां 1191 पद
नौकरी स्थान बिलासपुर
श्रेणी RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 12 मई से 11 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 12 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि 11 जून 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

पदों का विवरण

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 1191 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें ट्रेड वाइज पदों की संख्या इस प्रकार रखी गई है:

क्र. पद का नाम (ट्रेड) कुल पद
1 कारपेन्टर 38
2 कोपा (325 डिवि.+25 मुख्यालय/निर्माण) 350
3 ड्राफ्ट मैन (सिविल) 12
4 इलेक्ट्रीशियन 206
5 इलेक्ट्रॉनिक / मैकेनिक 4
6 फिटर 223
7 मशीनिस्ट 4
8 पेन्टर 41
9 प्लम्बर 30
10 आर.ए.सी. मैकेनिक 40
11 शीट मेटल वर्कर 4
12 स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) (21 डिवि.+15 मुख्यालय/निर्माण) 36
13 स्टेनोग्राफर (हिन्दी) (15 डिवि.+10 मुख्यालय/निर्माण) 25
14 डीजल मैकेनिक 8
15 टर्नर 4
16 वेल्डर 20
17 वायरमैन 125
18 रासायनिक प्रयोगशाला सहायक 4
19 ट्रैकमशीन संस्था/विलासपुर 17
कुल 1191

RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसमें सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 आयु सीमा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 11 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट, एससी-एसटी को 5 वर्ष की छूट, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।

चयनित अभ्यर्थी प्रशिक्षु के रूप में लगाए जाएंगे और उन्हें केवल एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षुता/अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के नियमानुसार प्रशिक्षण के दौरान वजीफा/छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनका प्रशिक्षण समाप्त हो जाएगा।

RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने आवश्यक सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को चेक करने के बाद सबमिट कर देना है एवं भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

RRC SECR बिलासपुर अप्रेंटिस भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 12 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 11 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form