No title

Img Not Found

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से थल सेना, नौसेना और वायुसेना विंग में कुल 394 पदों को भरा जाएगा। भारत के सभी राज्यों के 12वीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2026 से शुरू होकर 9 जून 2026 को शाम 6:00 बजे तक भरे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

UPSC NDA Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पद का नाम NDA & NA (II) 2026
विज्ञापन संख्या 10/2026-NDA-II
रिक्तियां 394 पद
नौकरी स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी UPSC NDA II भर्ती 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 20 मई से 9 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 20 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026
परीक्षा तिथि 13 सितंबर 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

UPSC NDA 2 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 394 पदों पर जारी किया गया है। इसमें पुरुषों के लिए 370 पद और महिलाओं के लिए 24 पद आरक्षित हैं।

अकादमी विंग पुरुष महिला कुल
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) आर्मी (Army) 198 10 208
नेवी (Navy) 37 05 42
एयर फोर्स- फ्लाइंग (Air Force- Flying) 90 02 92
एयर फोर्स- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) 16 02 18
एयर फोर्स- ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) 08 02 10
नेवल एकेडमी (INA) 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम 21 03 24
कुल योग 370 24 394

UPSC NDA Recruitment 2026 Application Fee

UPSC NDA 2 भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹100
एससी / एसटी / महिला / पूर्व सैनिक छूट प्राप्त
जेसीओ/एनसीओ/ओआर के वार्ड (नियमों के अनुसार) छूट प्राप्त
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

UPSC NDA Recruitment 2026 Age Limit

UPSC NDA-2 भर्ती 2026 के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 से पहले और 1 जनवरी 2011 के बाद का नहीं होना चाहिए।

UPSC NDA Recruitment 2026 Educational Qualification

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आर्मी विंग और एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल के लिए, अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की एयरफोर्स और नेवल विंग्स और इंडियन नेवल अकादमी में ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम के लिए, अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त, इस वर्ष 12वीं कक्षा में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

UPSC NDA Recruitment 2026 Selection Process

UPSC NDA भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।

UPSC NDA Recruitment 2026 Exam Pattern

विषय कोड अवधि अधिकतम अंक
I. गणित (Mathematics) 1 2½ घंटे 300
II. सामान्य योग्यता परीक्षा (General Ability Test – GAT) 2 2½ घंटे 600
कुल योग 5 घंटे 900 अंक

How to Apply UPSC NDA Recruitment 2026

  • सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'Recruitment' सेक्शन में UPSC NDA-2 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • फिर 'Apply Online' पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़, नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPSC NDA Recruitment 2026 Important Links

UPSC NDA Recruitment 2026 फॉर्म प्रारंभ 20 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form