CSIR CCMB Recruitment 2026: 24 पदों पर भर्ती, 10वीं पास आवेदन करें

Img Not Found

कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (CSIR-CCMB) ने 2026 में 24 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों में ड्राइवर के लिए 1 पद और टेक्नीशियन के लिए 23 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी भेजनी होगी। आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 26 मई 2026 तक चलेगी, जबकि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है।

CSIR CCMB भर्ती 2026 का अवलोकन

भर्ती संगठन CSIR-Centre for Cellular and Molecular Biology
पद का नाम ड्राइवर, टेक्नीशियन (1) / ग्रेड-II
विज्ञापन संख्या 03/2026
रिक्तियां 24 पद
वेतनमान लेवल 2 और वेतन ₹39,970
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन + हार्ड कॉपी
आवेदन पत्र भरने की तिथि 28 अप्रैल से 26 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट ccmb.res.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 28 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी

CSIR CCMB भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹500
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / पूर्व सैनिक छूट प्राप्त
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

CSIR CCMB भर्ती 2026 आयु सीमा

कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र भर्ती 2026 में ड्राइवर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और टेक्नीशियन पद के लिए 28 वर्ष तक है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

CSIR CCMB भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

टेक्नीशियन पद के लिए, उम्मीदवारों को विज्ञान विषय के साथ 10वीं कक्षा न्यूनतम 55% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र या 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। ड्राइवर पद के लिए, 10वीं कक्षा पास होने के साथ न्यूनतम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव, मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान और लाइट मोटर व्हीकल एवं हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

CSIR CCMB भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा। ट्रेड टेस्ट या स्किल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

CSIR CCMB भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले CSIR CCMB की आधिकारिक वेबसाइट ccmb.res.in पर जाएं।
  • फिर 'करियर जॉब नोटिफिकेशन' विकल्प में जाकर 03/2026 अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करें।
  • निर्धारित प्रारूप में, अधिसूचना में दिए गए पते पर हार्ड कॉपी भेजें।

CSIR CCMB भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

CSIR CCMB भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 28 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 26 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें अभी आवेदन करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट ccmb.res.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form