करेंसी नोट प्रेस (CNP) नासिक ने 2026 में विभिन्न पदों पर 534 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कल्याण अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, पर्यवेक्षक, जूनियर तकनीशियन और अन्य पद भरे जाएंगे। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी।
करेंसी नोट प्रेस भर्ती 2026 में आयु सीमा पदों के अनुसार 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 19 मई 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
CNP भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता
करेंसी नोट प्रेस भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटीआई, इंजीनियरिंग डिग्री या स्नातक रखी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
CNP भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
CNP भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें
सबसे पहले करेंसी नोट प्रेस नासिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
करियर अनुभाग में जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें और आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।