No title

Img Not Found

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026: विस्तृत जानकारी

भारतीय सेना ने अग्निवीर पदों के लिए लगभग 25,000 रिक्तियों पर भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती राजस्थान सहित देश भर के सभी राज्यों के लिए है। इस भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन की जाएगी। आवेदन 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती का अवलोकन

भर्ती संगठनभारतीय सेना
पद का नामअग्निवीर जीडी, ट्रेड्समैन, क्लर्क और अन्य पद
रिक्तियां25,000+ (अपेक्षित)
वेतनमान₹ 30,000 से ₹ 40,000
नौकरी का स्थानसंपूर्ण भारत
श्रेणीभारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि13 फरवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि1 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि1 से 15 जून 2026

आवेदन शुल्क

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 250 रखा गया है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएसरु. 250/-
एससी / एसटी / महिला / पूर्व सैनिकरु. 250/-
भुगतान का तरीकाऑनलाइन

आयु सीमा

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन: 17.5 वर्ष से 22 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2005 से पहले और 1 जुलाई 2009 के बाद नहीं)।
  • सोल्जर टेक्निकल: 17.5 वर्ष से 23 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2004 से पहले और 1 जुलाई 2009 के बाद नहीं)।
  • सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2002 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं)।

शैक्षणिक योग्यता

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी): 10वीं कक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक।
  • अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं कक्षा (विज्ञान) भौतिकी, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंक या आईटीआई।
  • अग्निवीर (क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल): 12वीं कक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक। अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/बुककीपिंग में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन: 8वीं या 10वीं कक्षा न्यूनतम 33% अंकों के साथ।
  • सोल्जर टेक्निकल: 12वीं कक्षा (विज्ञान) भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान, अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक।
  • सिपाही फार्मा: 12वीं कक्षा पास और न्यूनतम 55% अंकों के साथ डी फार्मा (राज्य फार्मेसी परिषद/ भारतीय फार्मेसी परिषद में पंजीकृत) या बी फार्मा (न्यूनतम 50%)।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  • ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा (Online CEE)
  • शॉर्टलिस्टिंग
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)
  • शारीरिक माप परीक्षा (PMT)
  • चिकित्सा परीक्षा
  • अंतिम मेरिट सूची

परीक्षा पैटर्न

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए:

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य ज्ञान1530
सामान्य विज्ञान1530
गणित1530
तार्किक तर्क0510
कुल50100
समय: 60 मिनट, नकारात्मक अंकन 0.5, उत्तीर्ण अंक 35

अग्निवीर टेक्निकल के लिए:

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य ज्ञान1040
गणित1560
भौतिकी1560
रसायन विज्ञान1040
कुल50200

अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल के लिए:

भागविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
भाग -1सामान्य ज्ञान0520
सामान्य विज्ञान0520
गणित1040
कंप्यूटर विज्ञान0520
भाग-2सामान्य अंग्रेजी25100
कुल50200
  • ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
  • यह कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी।
  • अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट परीक्षा के दौरान होगा (अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट)।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)

समूह1.6 किमी दौड़ समयअंकबीम पुल-अप्सअंक9 फुट गड्ढा, जिग-ज़ैग बैलेंस
समूह-I05 मिनट 30 सेकंड तक601040उत्तीर्ण करना अनिवार्य
समूह-II5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक48933
समूह-III5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट तक36827
समूह-IV6 मिनट 01 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड तक247/621/16

शारीरिक मानक

श्रेणीऊंचाई (सेमी)सीना (सेमी)
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)17077 (+5 सेमी विस्तार)
अग्निवीर (टेक्निकल)170
अग्निवीर (क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल)162
अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास17076 (+5 सेमी विस्तार)
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास170
अधिकृत जनजातीय क्षेत्रों के आदिवासी16277 सेमी
सोल्जर टेक्निकल, सिपाही फार्मा17077 सेमी
वजन (किग्रा): ऊंचाई और आयु के अनुसार सेना चिकित्सा मानकों के अनुसार

आवेदन कैसे करें

  • भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • नवीनतम अग्निवीर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन देखें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आधार कार्ड या 10वीं की मार्कशीट के माध्यम से डिजिलॉकर द्वारा पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ13 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि1 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन करेंApply Now
आधिकारिक अधिसूचनाDownload here
आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form