
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वर्ष 2025 और 2026 के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी संबंधित परीक्षाओं की तिथियों को जानकर तैयारी कर सकते हैं। नीचे विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत विवरण और उनकी तिथियां दी गई हैं।
1. आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती
इस भर्ती के तहत 3225 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। 27 विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 से 16 जून 2026 तक होगा।
2. आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती
इस भर्ती में 6500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे। 10 विषयों के लिए परीक्षा 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
3. राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती
1015 पदों के लिए सब इंस्पेक्टर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे। परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को होगी।
4. राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती
1100 पदों के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2025 से 3 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी।
5. राजस्थान सहायक कृषि अभियंता भर्ती
281 पदों के लिए सहायक कृषि अभियंता भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2025 से 26 अगस्त 2025 तक भरे जाएंगे। परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को होगी।
6. अन्य भर्ती परीक्षाएं
इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित भर्ती परीक्षाएं भी निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी:
- सीनियर टीचर भर्ती 2024: 7 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक।
- सहायक मत्स्य विकास अधिकारी: 29 जुलाई 2025।
- ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर: 29 जुलाई 2025।
- वाइस प्रिंसिपल एवं अधीक्षक आईटीआई: 30 जुलाई 2025।
आरपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 कैसे चेक करें
परीक्षा कैलेंडर चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- होम पेज पर "एग्जाम कैलेंडर" या "अपकमिंग एग्जाम" के विकल्प पर क्लिक करें।
- "RPSC Exam Calendar 2025-26" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी भर्ती के अनुसार परीक्षा तिथि देखें।
महत्वपूर्ण लिंक
आरपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 पीडीएफ | यहां से डाउनलोड करें |
आरपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025
यहां देखें |
|
आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |